निजमुला मार्ग पर सड़क बहने से खतरे के बीच आवाजाही करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
काली चट्टान के पास बनगरा व तोली तोक में भी सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आ गया है। सड़क बंद होने से निजमुला घाटी के पाणा, ईराणी, झींझी, निजमुला, पगना, गोलिम, गाड़ी, ब्यारा के साथ ही 17 गांव के ग्रामीणों की आवाजाही ठप पड़ गई है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र सड़क सुचारू करने की मांग उठाई।