फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने ली करवट: मसूरी सहित पहाड़ों में झमाझम बारिश, तस्वीरों में देखिए वीकेंड पर पहुंचे पर्यटकों ने कैसे जमकर की मस्ती

Sat, 19 Mar 2022 07:40 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी 
विज्ञापन
1 of 5
मसूरी में बारिश - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को मौसम ने ली करवट ली तो मसूरी सहित पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश  से मौसम खुशगवार हो गया। वीकेंड के चलते पर्यटकों को आज खूब भीड़ उमड़ी। जिसके चलते लंबा जाम शहर में देखने को मिला। जाम के चलते भले ही पर्यटक परेशान रहे, लेकिन मौसम देख चेहरे खिल गए। बारिश में पर्यटकों ने खूब मजा किया।  मौसम के करवट बदलने से एक बार लोगों को ठंड का अहसास हुआ। 

बारिश के बावजूद मालरोड में पर्यटक घूमते नजर आए। साथ ही बारिश के बाद शहर में उड़ रही धूल से भी लोगों को राहत मिल गई । उधर यमुनोत्रीघाटी में भी मौसम के करवट लेने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। हल्के ओले पड़ने के साथ ही झमाझम बारिश हुृई तो मौसम खुशनुमा हो गया।

ये भी पढ़ें...होली 2022: देवभूमि में होली का खुमार, गढ़वाल में कल जबकि आज कुमाऊं में लोगों ने जमकर खेला रंग, तस्वीरें देखें और जानिए क्या है वजह

शहर में शनिवार सुबह से मौसम में लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होने लग गया लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और शहर में हल्के ओले पड़ने के साथ ही कुछ देर के लिए जमकर बारिश हुई। शहर में हुई बारिश से कुछ देर के लिए पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन बारिश रुकते ही बड़ी संख्या में पर्यटक होटलों से बाहर निकले और मालरोङ में घूमते नजर आए, बारिश होने के बाद शहर में हल्की ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

2 of 5
मसूरी में बारिश - फोटो : अमर उजाला
मसूरी में वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे है, जिससे शहर के होटल पैक हो गए है। बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक जगह-जगह ट्रेफिक जाम से जूझते नजर आए। शहर के सभी चौक चौराहों पर सुबह से ही ट्रेफिक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी ट्रेफिक जाम से दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
मसूरी में बारिश - फोटो : अमर उजाला
शहर के किंग्रेग-लाईब्रेरी मार्ग, भगत सिंह चौक से लेकर किंग्रेग मार्ग, मलिंगार चौक, मालरोङ सहित विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे पर्यटक परेशान रहे। स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम को देखकर कई लोग लौटने लगे, लेकिन मौसम के बदले मिजाज ने सैलानियों के कदम रोक लिए। 
 

4 of 5
मसूरी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के पर्यटक सुधांशु सिंह ने कहा कि मसूरी के किंग्रेग से लाइब्रेरी चौक तक जाने में उनको करीब डेढ घंटे से अधिक समय लग गया है। वहीं शहर कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि शहर में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया। कहा कि डेढ़ सेक्शन पीएसी शहर में तैनात किया गया। साथ ही पुलिस के जवान भी तैनात किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मसूरी में जाम - फोटो : अमर उजाला
जाम की स्थिति देखने के बावजूद देर शाम तक पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें