फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बारिश बरपा रही कहर..दीवार तोड़ घर में घुसा पानी का सैलाब, बच्ची की मौत, मलबे में साधु दफन

Thu, 10 Aug 2023 10:24 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश)
विज्ञापन
1 of 6
डोईवाला में घर में घुसा पानी - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में बारिश अपना कहर बरपा रही है।ऋषिकेश डोईवाला में भारी बारिश से एक नाले में पानी का सैलाब दीवार तोड़कर घर में घुस गया, जिससे घर में हड़कंप मच गया। इस दौरान घर में सो रही एक बच्ची की पानी में डूबने मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं दूसरी तरफ  यहां दो साधु मलबे में दफन हो गए। इनमें से एक को ही बचाया जा सका।

डोईवाला माजरी ग्रांट रेशम माजरी वार्ड नंबर 10 हाईवे पर आनंद कोली का मकान है। देर रात भारी बारिश के बाद उनके घर के पास में खेत और नाले में पानी भर आया। अधिक बारिश से भारी पानी सैलाब बनकर उनके घर की ओर पहुंच गया। घर की दीवार तोड़कर पानी अंदर घुस गया। इस दौरान आनंद घर में प्रेस कर रहे थे और उनकी दो बेटियां आकांक्षा (12) और दृष्टि (8) सो रहे थी। 

घर में उनकी मां विधाता देवी भी मौजूद थी। पानी का सैलाब जैसे ही अंदर घुसा, घर के कमरे डूब गए। सामान इधर-उधर बहने लगा। घर में सो रही बच्ची भी डूबने लगी। आनंद ने किसी तरह दृष्टि को तो बचा लिया लेकिन पानी में आकांक्षा का कहीं पता नहीं चला। कुछ देर बाद जब वह मिली तो बेहोश हो चुकी थी। मौके पर परिजन तत्काल उसे हिमालय अस्पताल लेकर गए। जहां आंकाक्षा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

2 of 6
डोईवाला में घर में घुसा पानी - फोटो : amar ujala
वहीं ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला चौरासी कुटिया के पास गुरुवार सुबह एक दीवार गिर गई। मलबे में दो साधु दब गए।
विज्ञापन

3 of 6
मलबे से निकाले गए शख्स को अस्पताल ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
आनन-फानन आसपास के लोगों ने एक साधु को निकाल लिया, जबकि दूसरी की तलाश की जा रही थी। कुछ देर बाद एसडीआरएफ ने दूसरे साधु का शव बरामद कर लिया है।

4 of 6
घर में घुसे पानी ने सबकुछ किया तबाह - फोटो : amar ujala
गंगा भी चेतावनी रेखा से पार पहुंच गई है। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन

5 of 6
डोईवाला में घर में घुसा पानी - फोटो : amar ujala
हरिद्वारमें  भी गंगा चेतावनी निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। सुबह 9 बजे गंगा का जलस्तर 293.15 मीटर दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: चार जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, पांच जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बारिश ने मचाई तबाही - फोटो : amar ujala
जिलाधिकारी ने एक से लेकर 12 तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें