फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: भारी बारिश...टिहरी, चमोली में नदियों का जलस्तर बढ़ा, बदरीनाथ हाईवे चटवापीपल में बंद

Thu, 26 Sep 2024 03:07 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)
विज्ञापन
1 of 5
नदियों का जलस्तर बढ़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तराखंड में टिहरी, चमोली सहित अलग-अलग जिलों में भारी बारिश से नदियां उफान पर है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई जगह भूमि कटाव हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर तक प्रदेश में विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी।

टिहरी घनसाली में देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से एक बार फिर नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। आपदा प्रभावित क्षेत्र बूढ़ाकेदार में धर्मगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा है, जिससे सड़क खोलने में जुटी पोकलेंड मशीन नदी के बीचों बीच फंस गई है।

ग्राम प्रधान सनौप सिंह राणा ने बताया कि लागातर क्षेत्र में बारिश हो रही है। बूढ़ाकेदार बाजार के समीप पीएमजेएसवाई विभाग द्वारा बूढ़ाकेदार-पिंस्वाड मोटरमार्ग पर लगाए गए जाले भी नदी के कटाव से बह गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
उफान पर नदियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चमोली जिले में भी बीती रात से लगातार मूसलाधार बारिश जारी है। बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
नदियों का जलस्तर बढ़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ हाईवे चटवापीपल में पहाड़ी से मलबा आने पर बाधित हो गया। वहीं चटवापीपल के पास ही एक होटल में बारिश का पानी घुस गया। 

4 of 5
टिहरी घनसाली में भारी बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जबकि आज बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि देहरादून, हरिद्वार समेत अन्य जिलों में जगह-जगह तीव्र बारिश होने के आसार हैं। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कई तालों की मास्टर चाबी बनेगा परिवार पहचान पत्र, एजेंसी का चयन, अगले हफ्ते सरकार करेगी एमओयू

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरी जिले में बारिश होने के बाद जिला मुख्यालय नई टिहरी और आसपास के क्षेत्र में ठंड बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें