फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश: जमकर बरसे मेघ, देहरादून-रुड़की में जलमग्न हुए गली-मोहल्ले, सड़कें बनी तालाब, तस्वीरें

Wed, 17 Jul 2024 08:55 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
विज्ञापन
1 of 6
रुड़की में बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में मंगलवार रात शुरू हुआ बरसात का दौर बुधवार दोपहर तक चलता रहा। बरसात से एक तरफ जहां पिछले दो दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली तो वहीं कई मोहल्लों-गलियों में जलभराव ने लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ा दीं।

रुड़की में डेढ़ घंटे की बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। हाईवे से लेकर शहर के गली-मोहल्ले सभी में जलभराव हो गया। दुकानों और घरों में पानी भर गया। बुधवार सुबह करीब 11 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई।

Kotdwar: बारिश के बाद उफान पर आई मालन नदी, फिर बहा पुल का डायवर्जन वैकल्पिक मार्ग, फंसे रहे वाहन
विज्ञापन

2 of 6
रुड़की में बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला
लगातार डेढ़ घंटे तक जमकर बारिश हुई। बारिश से दिल्ली-देहरादून हाईवे के रामपुर चुंगी, ईदगाह चौक, बीएसएम तिराहा, मालवीय चौक तालाब बन गए। इससे वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। यहां जाम लगा रहा।
विज्ञापन

3 of 6
रुड़की में बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला
अंबर तालाब, पुरानी तहसील, रामनगर, सिविल लाइंस चंद्रशेखर चौक, जादूगर रोड, आदर्शनगर, इमलीरोड, माहिग्रान, भारत नगर, गुलाब नगर, कृष्णानगर, शिवपुरम, साउथ सिविल लाइंस, गायत्री विहार, मोहनपुरा, डिफेंस कालोनी आदि समेत तमाम इलाकों में पानी भर गया।

4 of 6
रुड़की में बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला
लोगों के घरों और दुकानों में भी पानी घुस आया। लोगों ने बमुश्किल घरों और दुकानों से पानी निकाला। कुछ स्थानों से एक-डेढ़ घंटे में पानी उतर गया लेकिन कृष्णानगर, शिवपुरम, साउथ सिविल लाइंस, लीथो प्रेस काॅलोनी आदि में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

5 of 6
बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में गोकुलकुंज स्मिथनगर सड़क पर जलभराव, चौधरी कॉलोनी टर्नर रोड पर जलभराव, ऋषि विहार सीमा विहार लेन नंबर 116 में नालियां ओवरफ्लो हो गई और पानी एक व्यक्ति के घर में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह चंद्रबनी क्षेत्र में लाइफ रोड पर क्लेमेंटाउन क्षेत्र में सी13 गली में, चंद्रबनी वार्ड 19 में एक मकान के अंदर जलभराव हुआ। क्लेमेंटाउन ओघल भट्टा क्षेत्र में गलियां बरसात के पानी से लबालब हो गई। जिस कारण वाहन चालकों और सुबह अपने काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें