फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ी से गिरा मलबा, पौड़ी हाईवे बाधित, सिद्धबली और दुगड्डा बैरियर किए गए बंद...तस्वीरें

Wed, 17 Jul 2024 11:36 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
पौड़ी हाईवे बंद, मसूरी में छाए हुए बादल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से पौड़ी हाईवे बाधित हो गया। भारी बारिश को देखते हुए सिद्धबली और दुगड्डा बैरियर क्लोज कर दिए गए हैं। प्रदेश के कुमाऊं क्षेत्र में आज बुधवार को भारी से भारी बारिश होने की संभावना है।

आज बुधवार सुबह पौड़ी हाईवे पर दुर्गा मंदिर के पास पहाड़ से मलबा आने के कारण हाईवे बाधित हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
मसूरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जबकि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

3 of 5
पौड़ी हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों में मानसून रफ्तार पकड़ेगा।
 

4 of 5
देहरादून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पहाड़ों की रानी मसूरी में झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश के साथ ही घना कोहरा छाया रहा। तेज बारिश होने से मालरोड सहित पर्यटक स्थलों में घूम रहे सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: संसदीय प्रणाली को पढ़ेंगे ही नहीं, किरदार भी निभाएंगे स्कूल के बच्चे, युवा संसद का होगा आयोजन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों में मानसून रफ्तार पकड़ेगा। वहीं आज  पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश होने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें