फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौज मस्ती पड़ी भारी: ऋषिकेश घूमने आए मुंबई के पांच दोस्त, तीन को बहा ले गई गंगा की तेज धारा, तस्वीरें...

Wed, 04 Aug 2021 09:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 6
ऋषिकेश में गंगा में बहे मुंबई के पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
मुंबई से तीर्थनगरी ऋषिकेश घूमने आए पांच दोस्तों ने कभी नहीं सोचा था कि जहां वे घूमने जा रहे हैं वहां उनके तीन साथी उनसे बिछड़ जाएंगे। जिस मां गंगा की महिमा उन्होंने सोशल मीडिया पर देखी और सुनी थी, वही मां गंगा उनके साथियों को अपने साथ बहा ले जाएगी।

बुधवार को गंगा तट पर नहा रहे पांच दोस्त निशा गोस्वामी, करण मिश्रा, मेलरॉय डांटे, अपूर्वा और मुधश्री गंगा तट पर जमकर अठखेलियां कर रहे थे। लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इस मौज मस्ती में उनके तीन दोस्त उनसे बिछड़ जाएंगे।

इस दौरान मेल रॉय, अपूर्वा और मधुश्री गंगा की गहराई को जाने बगैर आगे की ओर निकल गए और वे तीनों गंगा की तेज बहाव में ओझल हो गए। तीन दोस्तों को खोने के गम में अन्य दो दोस्त सदमे में हैं। 

बता दें कि तपोवन चौकी अंतर्गत पुलिस को बुधवार को सूचना मिली थी कि दो युवतियां और एक युवक गंगा में डूब गए हैं। मौके पर पहुंची थाना मुनिकीरेती पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। थाना पुलिस ने उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

2 of 6
ऋषिकेश में गंगा में मुंबई के पर्यटकों के बहने के बाद जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के बाद पता चला कि मुंबई से करण मिश्रा (20) पुत्र परेश मिश्रा, निवासी एफ-104, ऑरचिड, सूबूरदिया, न्यू लिंक रोड, कांदिवली वेस्ट मुंबई- 47, निशा गोस्वामी (21) पुत्री उमेश गोस्वामी, निवासी 1406 बिल्डिंग नंबर 2, आकृति अपटाउन, मीरारोड ईस्ट मुंबई, मेलरॉय डांटे (21) पुत्र रोबट डांटे, अपूर्वा केलकर (21) पुत्री हेमंत केलकर, निवासी बोरीवली ईस्ट उद्धवनगर मुंबई 66 और मधुश्री खुरसांगे (21) पुत्री प्रभाकर खुरसांगे, निवासी 703, बुरुनाली बोरीवली, ईस्ट उद्धवनगर मुंबई-66, पांच लोगों की टीम बीते एक अगस्त को तीर्थनगरी घूमने आए थे।
विज्ञापन

3 of 6
ऋषिकेश में गंगा में मुंबई के पर्यटकों के बहने के बाद जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
तपोवन में वे गंगा व्यू होटल में रुके हुए थे। बुधवार को वे लोग गंगा किनारे घूमने व नहाने के लिए निकले। इसके लिए वे लोग होटल गंगा व्यू से नदी की तरफ वाले गेट से जंप लगा कर नदी किनारे पहुंचे।

4 of 6
ऋषिकेश में गंगा में मुंबई के पर्यटकों के बहने के बाद जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दो लोग गंगा किनारे नहाने लगे। लेकिन इनमें से मेलरॉय डांटे,अपूर्वा केलकर और मधुश्री खुरसांगे आगे निकल गए। उसमें अचानक एक लड़की का पैर फिसल गया। उसे बचाने के चक्कर में उनके दो अन्य साथी भी नदी के तेज बहाव में बह गए।
विज्ञापन

5 of 6
ऋषिकेश में गंगा मं अटखेलियां करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, इन दिनों गर्मी से राहत पाने के लिए विभिन्न राज्यों से पर्यटक योगनगरी ऋषिकेश का रुख कर रहे हैं। यहां वे जान खतरे में डालकर गंगा तटों और संवेदनशील घाटों पर तेज बहाव में मौज मस्ती करने लगते हैं। उनकी यही गलती उनकी जान पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋषिकेश में गंगा मं अटखेलियां करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
वहीं, ऋषिकेश में गंगा तटों और संवेदनशील घाटों पर पर्यटकों के गंगा के तेज बहाव में बहने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके बावजूद प्रशासन और सैलानी हादसों से सबक नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें