सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलते ही विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उधर, क्षेत्र के सैकड़ों लोग सरकारी अस्पताल पहुंच गए। ठाकुरद्वारा जसपुर मार्ग पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। युवकों के शव कार काटकर निकाले गए। परिजनों ने बताया कि तीनों युवकों की पढ़ाई पूरी हो गई थी। ऐसे में माता-पिता अपने-अपने बेटों की शादी के लिए लड़की तलाशने में जुटे थे। इसी बीच रविवार रात हुए इस हादसे ने तीनों परिवारों की खुशियां छीन लीं।