एमबीपीजी कॉलेज में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बीए में प्रवेश के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म जमा होने थे लेकिन आवेदन फॉर्म जमा होने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही छात्रनेताओं ने बवाल शुरू कर दिया। परीक्षा में तोड़फोड़ की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस प्रशासन को सूचित करना पड़ा। छात्रनेता सभी को दाखिला देने की मांग कर रहे हैं जो संभव नहीं है। सीटों से अधिक प्रवेश नहीं दिए जा सकते। कॉलेज में बवाल करने और आत्मदाह की कोशिश करने, तोड़फोड़ करने के मामले में छह छात्रनेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
- डॉ. बीआर पंत प्रभारी प्राचार्य, एमबीपीजी कॉलेज