तीन दिवसीय जनजाति महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
महोत्सव में उत्तराखंड की पांच जनजाति (जौनसारी, भोटिया, बुक्सा, थारू और राजी) समेत अन्य राज्यों के जनजाति समुदाय भी शिरकत कर रहे हैं। महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के पांच जनजाति समुदाय उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्कृति और परंपरा का संरक्षण हो या प्रकृति के साथ रहकर ज्ञान-विज्ञान की सीख देना हो, सभी क्षेत्रों में जनजाति समुदाय उदाहरण पेश करते हैं।