फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: नानकमत्ता में चार लोगों की नृशंस हत्या, सर्राफ की मां की मुट्ठी में मिला कातिल का राज, तस्वीरें

Thu, 30 Dec 2021 12:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, नानकमत्ता
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
नानकमत्ता नगर में सर्राफ, उनकी मां, नानी व ममेरे भाई की नृशंस हत्या के बाद लूटपाट का रूप देने की आशंका जताई जा रही है। घटना में अंकित रस्तोगी उर्फ अजय रस्तोगी (28), मां आशा देवी (60), नानी सन्नो देवी (80) और ममेरा भाई उदित रस्तोगी (26) मृतक हैं। पुलिस व फॉरेंसिक टीम को जांच में तिजोरी से कैश व जेवरात गायब मिले हैं। हालांकि, पुलिस अभी इस पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। इसके अलावा पुलिस परिवार की रंजिश, मृतक अंकित के संबंधों के बिंदु को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है।

उत्तराखंड: एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या से हड़कंप, दो शव घर पर तो दो मिले नदी किनारे

नगर के मुख्य बाजार में रहने वाले ज्वैलर अंकित, उनकी मां, नानी और ममेरे भाई की नृशंस हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस ने घर जाकर जब मां-बेटी के शवों को कब्जे में लिया तो फॉरेंसिक एक्सपर्ट कुमाऊं के संयुक्त निदेशक डॉ. दयाल सरन भी दो टीमों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यहां टीम ने जब जांच की तो तिजोरी से कैश व सोने चांदी के जेवरात गायब मिले।

ज्वैलरी की दुकान पर भी टीम को नकली जेवरात रखे मिले। ज्वैलरी के बॉक्स भी खाली मिले हैं। जबकि असली वहां से भी गायब थे। इससे हत्या की घटना के पीछे प्रथम दृष्ट्या लूट की आशंका जताई जा रही है। वहीं, पुलिस की टीमें ज्वैलर्स व उसके परिवार की हिस्ट्री खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
घर की तिजोरी साफ मिलने और दुकान से भी सोना व चांदी के असली जेवरात गायब होने से यह तो साफ हो गया है कि मर्डर के बाद लूटपाट की वारदात का रूप देकर हत्यारोपी फरार हो गए। लेकिन पुलिस लूट को ही नहीं, मृतकों के पारिवारिक संबंधों, ज्वैलर्स से रंजिश और संबंधों आदि बिंदुओं को केंद्र में रखकर पड़ताल में जुटी है। संयुक्त निदेशक डॉ. दयाल सरन के नेतृत्व में दोनों टीमों ने घटनास्थल से खून, बाल, मास्क आदि के सैंपल उठाए हैं। साथ ही तिजोरी से फिंगर प्रिंट भी लिए हैं। डॉ. सरन ने बताया कि सैंपलों के जरिये डीएनए की जांच की जाएगी। हत्यारोपी बच नहीं सकते। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. सरन के नेतृत्व में महेश जोशी, हरीश कुमार व रमन कंबोज एवं दूसरी टीम की एसआई पुनीता बलोदी, मनीष बिष्ट, भूपेंद्र तिवारी, मनीष कुमार देवहा नदी किनारे घटनास्थल एवं मृतकों के आवास पर पहुंचे। उन्होंने मौके से खून, बाल, मृतकों के कपड़े आदि जब्त कर लिए। साथ ही तिजोरी से फिंगर प्रिंट लिए। बताया कि मृतका आशा देवी की मुट्ठी से अपराधी के बाल व मास्क मिला है। इसके जरिये अपराधियों तक पहुंचा जाएगा। महिला की मुट्ठी में मिले बाल और मास्क हत्या की घटना की गुत्थी सुलझाएंगे। बताया कि महिला से दुष्कर्म तो नहीं हुआ है, इसकी भी जांच की गई।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस व फॉरेंसिक एक्सपर्ट की जांच में घटनास्थल से एक मोबाइल व कुछ दवाइयां भी मिली हैं। एसओजी के प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में टीम ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए मोबाइल की सर्विलांस के जरिये जांच करेगी। कई दुकान व घरों से सीसीटीवी फुटेज भी लिए गए हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या के बाद परिजनों के चीत्कार से पत्थर दिल भी पसीज उठे। बेटियां अपनी मां, नानी और भाइयों के वियोग बेसुध हो रही थीं। बूढ़े पिता शिवशंकर रस्तोगी ने रूधे गले से कहा कि बेटे की जगह उसकी जान ले लेते, पर उसे छोड़ देते। कहा कि बेटे की शादी के लिए रिश्ते ढूंढे जा रहे थे। पर उन्हें क्या पता था कि बेटे की अर्थी कंधों पर उठानी पड़ेगी। वहीं बेटी के घर मेहमानी में रहने आई बुजुर्ग मां सन्नो देवी का यह सफर आखिरी था और उन्हें अपनी बेटी के साथ दुनिया से जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
चार लोगों की नृशंस हत्या की वारदात को रात को भोजन से पहले अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। दाल, सब्जी से भरा कटोरा बेड के पास पड़ा मिला और घर के दरवाजे पर अखबार व दूध का डिब्बा रखा पाया गया। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्यारोपियों ने रात को ही चारों की हत्या कर दी और फिर लूटपाट कर निकल गए। वहीं, देवहा नदी किनारे सड़क पर मिले खून के निशानों से प्रतीत होता है कि हत्या के बाद अंकित व उसके भाई को वाहन में डालकर हत्यारोपी नदी किनारे ले गए और झाड़ियों में फेंक कर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें