फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली हिमस्खलन : सुमना हादसे में एक और शव बरामद, तस्वीरों में देखें कितनी कठिन परिस्थितियों में की अंतिम लापता की खोज

Wed, 05 May 2021 01:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ

सार

बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि मलारी हाईवे को रिमखिम तक खोल दिया गया है, बीआरओ के बर्फ में दबे कैंप के अवशेषों को भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
चमोली के सुमना में हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के चमोली में सुमना में आए हिमस्खलन में लापता एक और मजदूर का शव बरामद किया गया है। अब इस आपदा में मृतकों की कुल संख्या 18 हो गई है। बता दें कि सेना और आईटीबीपी की ओर से प्रतिदिन चार घंटे तक आपदा प्रभावित क्षेत्र में रेस्क्यू कर लापता मजदूर की तलाश की जा रही थी। वहीं, बीआरओ की ओर से मलारी हाईवे को रिमखिम तक खोल दिया गया है। जिससे सेना के वाहनों की सीमा क्षेत्र में आवाजाही सुचारू हो गई है। 

उत्तराखंड : ढाई माह बाद फिर दहशत में आई नीती घाटी, सात फरवरी को यहीं हुई थी ऋषि गंगा त्रासदी

23 अप्रैल को सुमना-2 इलाके में बर्फबारी के दौरान हिमस्खन हो गया था, जिससे बीआरओ के मजदूरों का कैंप बर्फ में दफन हो गया था। हादसे में 17 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि एक मजदूर लापता चल रहा था। जिसका शव मंगलवार को आपदा वाली जगह से बरामद कर लिया गया है। बरामद किए शवों को जिला प्रशासन और बीआरओ की ओर से झारखंड सरकार को सौंप दिया गया है। हादसे में सेना की ओर से 348 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया था। इन मजदूरों को अब क्षेत्र में फिर से सड़क निर्माण कार्य में लगा दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
चमोली के सुमना में हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला
बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि मलारी हाईवे को रिमखिम तक खोल दिया गया है, बीआरओ के बर्फ में दबे कैंप के अवशेषों को भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
चमोली के सुमना में हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि आपदा में मृतक बीआरओ के ये सभी मजदूर झारखंड राज्य के रहने वाले थे।


4 of 5
चमोली के सुमना में हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला
हादसे में बचाए गए 384 मजदूरों को अभी भी सेना कैंप में रखा गया है। यहीं मजदूरों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चमोली के सुमना में हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि मंगलवार को मिले उक्त शव को सड़क मार्ग से सुमना से लाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें