मशरूम
- फोटो : iStock
सतिंदर सिंह रावत बताते हैं कि मशरूम के लिए तीस दिन के अंदर खाद तैयार की जाती है, जिसमें गेहूं का भूसा, मुर्गियों के बाड़े की खाद, गेहूं का चोकर, जिप्सम और गुड़ के शीरे को मिलाकर रख दिया जाता है। इसे हर तीन दिन में पलटा जाता है। तीस दिन के अंदर यह खाद बनकर तैयार हो जाती है। 14 दिन के बाद दूसरी खाद तैयार की जाती है, जिसमें नारियल का बूरा, धान के भूसे की राख और जिप्सम को मिलाया जाता है, यह खाद दो दिन में तैयार होती है। इसके बाद मशरूम की खेती कर सकते है।