फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: त्रिवेंद्र ने तीरथ के नाम का प्रस्ताव देकर सबको चौंकाया, कभी प्रतिद्वंद्वी थे, आज बने दोस्त

Wed, 10 Mar 2021 03:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में उनका नाम अचानक से सामने आया। कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीरथ सिंह के नाम का प्रस्ताव किया।

उत्तराखंड की सियासी उथल-पुथल में मार्च की भी चर्चा, पूर्व से ही इसी माह में सामने आती रही है उठापटक

आरएसएस की पृष्ठभूमि से जुड़े तीरथ सिंह रावत गढ़वाल के सांसद हैं और उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। वह पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पद पर रह चुके हैं। उन्हें मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के सबसे वफादार नेताओं में गिना जाता रहा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया पर छाए रहे त्रिवेंद्र सिंह रावत

तीरथ के सामने पिछले लोकसभा चुनाव में तब धर्मसंकट पैदा हुआ जब उन्हें अपने गुरु के पुत्र के खिलाफ गढ़वाल सीट से चुनाव लड़ना पड़ा था। इस सीट पर उन्होंने जनरल खंडूड़ी के पुत्र मनीष खंडूड़ी को पराजित कर दिया था। 

उत्तराखंड: मनोविज्ञान की प्रोफेसर हैं तीरथ सिंह रावत की पत्नी, कहा- मुझे पहले से ही अंदाजा था

सियासत में काल और परिस्थिति के अनुसार चालें बदलती हैं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कभी तीरथ सिंह रावत के धुर प्रतिद्वंद्वी माने जाते थे।

विज्ञापन

2 of 5
त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत - फोटो : एएनआई

बीसी खंडूड़ी और भगत सिंह कोश्यारी के ये दोनों वफादार प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एक-दूसरे के आमने सामने आ खड़े हुए थे।

विज्ञापन

3 of 5
तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
तब जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के वरदहस्त से तीरथ सिंह रावत प्रदेश अध्यक्ष बने थे। तब त्रिवेंद्र सिंह रावत को केंद्र की राह पकड़नी पड़ी थी।
 

4 of 5
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
लेकिन आज मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैवीवेट दावेदारों का खेल खत्म करने के लिए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आखिरी वक्त में पत्ते खोले और सबको हैरान कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
आज बुधवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीरथ सिंह रावत के नाम का प्रस्ताव कर उनके मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें