उत्तराखंड में नौ मार्च तक जो नाम मुख्यमंत्री बनने से पहले लगभग अनजान था। वह दस मार्च को जैसे ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के तौर पर सामने आया तो सोशल मीडिया पर लोग उन्हें तलाशने लगे। तीरथ की सोच और उनकी पोस्ट देखने वालों की संख्या में बीते पांच दिन में जबरदस्त उछाल आया है। फिर चाहे वह फेसबुक हो या ट्विटर, रात-दिन से तीरथ के कद्रदान बढ़ते जा रहे हैं।
ट्वीटर अकाउंट पर एक मार्च को मुख्यमंत्री बनने से पहले तीरथ सिंह रावत के 10,439 फॉलोअर्स थे। उन्होंने एक मार्च से पांच मार्च तक कोई ट्वीट नहीं किया। नौ मार्च को ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स 10,536 थे। 10 मार्च को जैसे ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उनके फॉलोअर्स बढ़कर 24,131 हो गए। इसके बाद 11 मार्च को 38,407,12 मार्च को 43,784,13 मार्च को 47,229 और 14 मार्च को यह आंकड़ा 49,790 पर पहुंच गया।
अफसरशाही को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की दो टूक, तुम किताब पढ़ो, मैं जनता के चेहरे पढूंगा
16 मार्च को खबर लिखे जाने तक मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के ट्वीटर फॉलोअर्स की संख्या 52,600 पर पहुंच चुकी थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत की ट्विटर पर सक्रियता भी बढ़ गई है। उन्होंने छह और सात मार्च को एक-एक ट्वीट किया।