नाबालिग को अश्लील इशारे करने के मामले में नंदानगर बाजार मंगलवार को तीसरे दिन भी बंद रहा, हालांकि नगर के शिक्षण संस्थान खुले रहे। अब प्रशासन ने नगर में धारा 163 भी लागू कर दी है, जिससे मंगलवार को कोई धरना-प्रदर्शन नहीं हुआ। प्रशासन के साथ व्यापारियों की वार्ता हुई, लेकिन उसमें कोई हल नहीं निकल पाया।
अब बुधवार को क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा के मध्यस्थता के लिए नंदानगर पहुंचने की सूचना है। उधर गोपेश्वर में हिंदू संगठनों ने रैली निकाली, जबकि चमोली और नंदप्रयाग बाजार बंद रहे और वाहनों का संचालन भी नहीं हुआ।
उत्तराखंड: चार साल की बच्ची से स्कूल में सामूहिक दुष्कर्म, रोती हुई घर आई मासूम; तीनों आरोपी नाबालिग
नंदानगर में सैलून चलाने वाले आरिफ खान (26) निवासी बिजनौर ने एक नाबालिग को अश्लील इशारे किए थे। इससे एक अगस्त को पूरे नंदानगर में बवाल हो गया। कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई। सोमवार को भीड़ ने नगर में बने धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान वहां पुलिस फोर्स तैनात रही, लेकिन भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पा रही थी। इसके बाद सोमवार देर रात पूरे नंदानगर बाजार में धारा 163 लागू कर दी गई। व्यापारियों की एसडीएम आरके पांडेय के साथ लंबी वार्ता हुई पर कोई नतीजा नहीं निकल पाया।