नंदानगर में नाबालिग को अश्लील इशारे करने के मामले में सोमवार को नंदानगर से गोपेश्वर तक लोगों में उबाल रहा। नंदानगर बाजार पूरे दिन बंद रहा और वाहनों का चक्का जाम रहा। दोपहर में स्वामी दर्शन भारती भी नंदानगर पहुंचे और लोगों के साथ नगर में जुलूस निकाला।
वहीं, गोपेश्वर में आधे दिन तक बाजार बंद रखकर व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने जुलूस निकाला। चमोली बाजार में महिलाओं ने जुलूस निकाला। उधर पुलिस आरोपी आरिफ खान को बिजनौर से गिरफ्तार कर चमोली लेकर आ गई है।
नंदानगर में रविवार को विशेष समुदाय के लोगों की दुकानों में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस वीडियो के माध्यम से लोगों को चिह्नित कर रही है। नंदानगर में जिन लोगों ने समुदाय विशेष के लोगों को दुकानें किराए पर दी हुई हैं उन्होंने सोमवार को दुकानों पर ताले जड़ दिए हैं। उनका कहना है कि जब तक आरोपी के सहयोगियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा।
Chamoli: नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाला युवक देर रात बिजनौर से गिरफ्तार, नंदप्रयाग बाजार आज भी बंद