कोरोना वायरस के कहर से बचने के लिए भारत में लागू देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रकृति अपनी मरम्मत करती नजर आ रही है। इन दिनों हरिद्वार में गंगा नदी का पानी एकदम साफ हो गया है। इतना साफ की नदी के नीचे जमीन की सतह साफ नजर आ रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
लॉकडाउन लागू में सड़कों पर वाहन, मॉल्स, मार्केट, टूरिस्ट प्लेस, ट्रेन, हवाई जहाज सभी बंद हैं। लोग घरों में हैं। व्यावसायिक और आम गतिविधियां बंद हैं।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
इससे गंगा के पानी की क्वालिटी बेहद सुधर गई है। एक्सपर्ट्स की मानें तो लॉकडाउन के समय गंगा के पानी में 40 से 50 फीसदी तक सुधार आया है।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
नदी को साफ करने की कोशिश में सालों से कितनी ही योजनाएं और कितना धन खर्च किया गया, लेकिन ऐसे नतीजे कभी नहीं दिखे जो लॉकडाउन के दौरान सामने आए हैं।
बता दें कि कोरोना संक्रमण देखते हुए जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने विगत 20 मार्च से हरिद्वार में हर की पैड़ी पर ऐतिहासिक गंगा आरती में आम लोगों की एंट्री बंद करवा दी थी। आरती का लाइव प्रसारण किया जा रहा है।