फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के लिए खुला उत्तराखंड में बना देश का पहला पॉलीनेटर पार्क, देखिए खूबसूरत तस्वीरें... 

Tue, 29 Dec 2020 10:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
देश का पहला ‘पराग कण पार्क’ (पॉलीनेटर पार्क) नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित वन अनुसंधान केंद्र में बनाया गया है। मंगलवार को इस पार्क का शुभारंभ तितली विशेषज्ञ पीटर स्मैटिक और वन अनुसंधान केंद्र के मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वन अनुसंधान अधिकारियों के अनुसार फसल उत्पादन में चिड़िया, तितली, कीटपतंगों का विशेष महत्व होता है। ये प्राणी आम इंसान की पहुंच से दूर होते हैं इसलिए लोग इनका महत्व नहीं समझ पाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
अनुसंधान केंद्र में तकरीब चार एकड़ वन भूमि पर पार्क बनाया गया है। इस पार्क में परागण करने वाले जीव जंतु चिड़िया, तितली, कीट पतंगों के लिए प्राकृतिक वास स्थल विकसित किया गया है। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पार्क में मधुमक्खियों के रहने के लिए बी बॉक्स, तितलियों के परागण के लिए हर मौसम के फूल, कीट पतंगों के लिए व्हाइट एंड लाइट हाउस बनाए गए हैं। पार्क में छोटे-छोटे तालाब बनाए गए हैं ताकि ये अपनी प्यास बुझा सकें। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पार्क में इस समय तितली की 40, मधुमक्खियों की दो, चिड़ियों की 10-15 और कीट पतंगों की कई प्रजातियां हैं। तितली विशेषज्ञ पीटर स्मैटिक ने कहा कि विकास और अच्छे सुंदर गार्डन के नाम पर हम कीटों के रहने के स्थानों को खत्म कर रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इस पार्क के माध्यम से हम लोगों को कीटों के बारे में जानकारी देंगे। मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी ने कहा कि पॉलीनेटर के उपर पूरी प्रकृति निर्भर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कीटनाशक, रासायन और प्रदूषण के कारण कई प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं। इस पार्क को बनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और इन प्रजातियों को बचाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें