सिद्धबली महोत्सव की शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
श्री सिद्धबली बाबा की शोभायात्रा का विभिन्न संगठनों और संस्थाओं की ओर से स्वागत किया गया। बदरीनाथ मार्ग से देवी मंदिर तक जिला परिषद मार्केट समिति, बालाजी मंदिर सेवक समिति, श्याम मित्र मंडल समेत शहर के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों के आगे स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं और झांकी में शामिल कलाकारों को प्रसाद वितरित किया। शोभायात्रा के दौरान झंडाचौक में फ्यूजन बैंड कोटद्वार के कलाकारों ने गढ़वाली भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया।