फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बारिश का कहर: चमोली में उफनाए नदी-नाले, मलबे में दबे कई मकान, जान बचाने को भागे लोग, तस्वीरें

Mon, 02 Sep 2024 10:47 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
विज्ञापन
1 of 6
मलबे में दबे वाहन, हाईवे पर गिरा पेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तराखंड में बारिश का कहर दिख रहा है। चमोली जिले में नदी-नाले उफान पर आ गए। यहां भारी बारिश के चलते मलबे में कुछ मकान दब गए। इस दौरान जान बचाने के लिए लोग अपने घरों से बाहर भागे। वहीं, कई वाहन भी मलबे में दब गए।



रविवार रात्रि की बारिश कर्णप्रयाग नगर पालिका के सिमली क्षेत्र में कहर बनकर बरसी। बारिश से यहां जोसा और टोटा गदेरे उफान पर आ गए। रात्रि के ढाई बजे अचानक उफनाए गदेरों से आस पास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। जब तक लोग संभलते तब तक यहां नरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रभा चौहान सहित आस पास के सात से अधिक मकानों को मलबे ने अपनी चपेट में ले लिया।

इस दौरान लोग सामान उठाकर अपने घरों से बाहर भागे। लेकिन नरेंद्र सिंह बिष्ट के मकान में किराए पर रह रहा कैलाश चमोली मकान में फंस गया। हालांकि कैलाश चमोली के बच्चे, पत्नी और भतीजा बाहर आ गए थे। बाद में आस पास के लोगों ने मकान का पिछला दरवाजा तोड़ कैलाश को बाहर निकाला।

विज्ञापन

2 of 6
घरों में घुसा मलबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मलबे से सिमली बाजार में कई दुकानों एक कार, और स्कूटी भी मलबे की चपेट में आ गई। जबकि कर्णप्रयाग के सुभाषनगर में एक विशाल पेड़ आकर हाईवे और बस्ती में गिर गया। जिससे नैनीताल हाईवे बंद हो गया। सुबह साढ़े सात बजे हाईवे को सुचारू किया गया। इसके साथ ही एक मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

3 of 6
हाईवे खोलने का काम जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिमली और कर्णप्रयाग में नैनीताल हाईवे बंद रहा। घटना की सूचना पर तहसीलदार सुधा डोभाल, एसडीआरएफ सहित अन्य अधिकारी सोमवार सुबह तड़के मौके पर पहुंच गए थे। बारिश से थराली की कई सड़कें बंद हो गई हैं जिससे आवागमन बाधित है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सख्त नकलरोधी कानून से बढ़ा युवाओं का भरोसा, जानें क्या बोले PCS परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों

 

4 of 6
घरों में घुसा पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिमली ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग सुनला और थराली ग्वालदम तिराहे में चट्टान टूटने और मलबा आने से बाधित है। थराली देवाल मोटर मार्ग नंदकेसरी में बंद है। सोल पट्टी की लाइफ लाइन थराली डूंगरी मोटर मार्ग चार स्थानों में भूस्खलन और चटटान गिरने से आवाजाही ठप है। जिससे दस हजार से अधिक की जनसंख्या का संपर्क पूरी तरह कटा हुआ है।
विज्ञापन

5 of 6
डंडों पर चलकर जाते भक्त और स्कूल जाता बच्चा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तहसील मुख्यालय के पास राड़ी गदेरे में मलबा आने से वाहनों के साथ ही पैदल जाने वाले राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि लोनिवि ने जेसीबी मशीन से कुछ मलबा हटाकर आंशिक रूप से छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग खोल दिया है लेकिन पानी और दलदल के कारण पैदल आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सख्त नकलरोधी कानून से बढ़ा युवाओं का भरोसा, जानें क्या बोले PCS परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौके पर पहुंची अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुनला में लैंडस्लाइड जोन लगातार सक्रिय है। बारिश के कारण सड़क खोलने में बीआरओ को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें