फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: पगनो गांव में बारिश का कहर...चार मकान और दो गाैशाला जमींदोज, देर रात जान बचाकर भागे ग्रामीण, तस्वीरें

Fri, 30 Aug 2024 10:45 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
पगनो गांव में भारी बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में चमोली जिले के पगनो गांव में गुरुवार देर रात को बारिश होने पर फिर मलबा आ गया। जिससे दो गौशाला और चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए। घरों के आगे मलबे के ढेर लग गए हैं। ग्रामीण रात में जान बचाकर भागे। स्थानीय निवासी बदरी प्रसाद सुंदरियाल ने बताया कि बारिश के बाद अचानक गांव में मलबा आ गया। रात भर ग्रामीण इधर-उधर जान बचाते भागते रहे। यहां रह रहे परिवार खतरे के बीच जिंदगी गुजार रहे हैं। इससे गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।

Valley OF Flowers: अचानक उफान पर आया गदेरा, पुलिया बहने से 189 पर्यटक फंसे, ऐसे किया रेस्क्यू
विज्ञापन

2 of 5
पगनो गांव में भारी बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार देर रात अचानक तेज बारिश हुई और पानी के साथ भारी भरकम मलबा गांव में घुस गया। ग्रामीणों ने बताया कि अब स्थिति यह आ गई है कि बारिश होते ही मलबा गांव में आ रहा है।



 
विज्ञापन

3 of 5
पगनो गांव में भारी बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
खेत, खलियान, रास्ते सब मलबे से भरे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोपहर को तो मलबा आने का पता चल रहा है, लेकिन रात को यदि बारिश होती है तो कोई भी सो नहीं पाता है।

4 of 5
पगनो गांव में भारी बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
 बता दें कि तीन साल से पगनो गांव के ऊपर से भूस्खलन हो रहा है। जिससे गांव के 53 परिवारों के उपर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पगनो गांव में भारी बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं होने पर कुछ परिवार जोखिम वाले घरों में ही रहने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें