फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi in Dehradun: बलिदान, बेरोजगारी, महंगाई और पूंजीपतियों पर राहुल ने साधा निशाना, तस्वीरों में रैली की झलकियां

Thu, 16 Dec 2021 04:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित रैली में न राहुल गांधी का फोकस बलिदान, बेरोजगार, महंगाई और पूंजीपतियों पर रहा। उन्होंने उत्तराखंड के भाजपा नेताओं पर निशाना नहीं साधा। बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया।

चुनाव 2022: राहुल गांधी ने देहरादून में भरी हुंकार, इन 10 बातों से बोला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला, तस्वीरें

वहीं इस रैली में कांग्रेस पचास हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटने का दावा कर रही थी और गुरुवार को आयोजित इस रैली में अच्छी भीड़ भी दिखाई दी। अब देखना ये होगा कि इन चुनावों में उत्तराखंड की राजनीति किसी ओर करवट लेती है।

Uttarakhand Election 2022: पीएम मोदी पर हमलावर हुए राहुल गांधी, कहा- उत्तराखंड और मेरे परिवार के बीच कुर्बानी का रिश्ता

विजय सम्मान रैली से कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज करने देहरादून पहुंचे राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किए।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ सम्मान रैली में परेड ग्राउंड पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थक भी साथ रहे।
 
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
राहुल की रैली में सीडीएस जनरल बिपिन रावत का कटआउट भी प्रमुखता से लगाया गया है।
 

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए सभी सैनिकों, अधिकारियों और जनरल रावत की पत्नी को श्रद्धांजलि देते हुए होर्डिंग भी लगाया गया है। 
 
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व सैनिकों को मंच पर स्थान दिया गया। वहीं दोपहर 12 बजे से लोगों की भीड़ रैली के लिए जुटने लगी। 
 
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
रैली में कपकोट विधानसभा से महिलाएं अपनी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं। परेड ग्राउंड में कलाकार पारंपरिक परिधान पहने पहुंचे। 
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
वहीं इस रैली के लिए दोपहर 12 बजे से लोगों की भीड़ जुटने लगी। राहुल गांधी दोपहर एक बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।

8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का स्वागत सांसद प्रदीप टम्टा और अन्य पदाधिकारियों ने किया। यहां से वह हेलीकॉप्टर से रैली स्थल पहुंचे।
 
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
इस रैली में पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों को प्रियदर्शनी सैन्य सम्मान देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें