फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi Rally: मंच पर पहुंचे सड़कों पर चाय बेचने वाले रंजीत बिस्वास तो राहुल गांधी ने मांगी लेमन टी, तस्वीरें

Fri, 17 Dec 2021 02:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून में गुरुवार को रैली के दौरान राहुल गांधी सहित कांग्रेस के बड़े नेताओं से मंच पूरा भरा हुआ था। इस दौरान एक वरिष्ठ नेता भाषण दे रहे थे कि अचानक मंच पर सड़कों पर मसाला चाय बेचने वाले रंजीत बिस्वास की एंट्री हुई तो सबका ध्यान बरबस ही उनकी ओर चला गया। राहुल गांधी को उन्होंने उनकी पसंद की लेमन टी पिलाई। सबने इन क्षणों की खूब वाहवाही की।

Rahul Gandhi in Dehradun: बलिदान, बेरोजगारी, महंगाई और पूंजीपतियों पर राहुल ने साधा निशाना, तस्वीरों में रैली की झलकियां

हुआ यूं कि कांग्रेस विजय सम्मान रैली में जब राहुल गांधी जनता को संबोधित करने वाले थे तो उससे ठीक पहले मंच पर एक चाय वाला चाय बेचने लगा। चाय वाला बारी-बारी से सभी लोगों को चाय पिला रहा था। जैसे ही वह राहुल गांधी के पास आया राहुल ने उससे अपनी पसंद की चाय बनाने के लिए कहा।

Uttarakhand Election 2022: पीएम मोदी पर हमलावर हुए राहुल गांधी, कहा- उत्तराखंड और मेरे परिवार के बीच कुर्बानी का रिश्ता

वहीं मंच पर चाय वाले की एंट्री होते ही एकदम रैली का माहौल बदल गया। मंच पर पहुंचे चाय वाले ने बारी-बारी से सभी को चाय पिलाई।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसी स्पेशल चाय वाले को नहीं, बल्कि फुटपाथ पर अपना जीवन यापन कर रहे व्यक्ति को मंच पर भेजकर  चाय पिलाने के लिए कहा गया।
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं उसकी स्पेशल चाय का स्वाद वहां बैठे नेताओं ने ही नहीं, बल्कि राहुल गांधी ने भी लिया। चाय वाले रंजीत बिस्वास ने बताया कि वह पश्मिची बंगाल के निवासी हैं। वर्षों से वह यहां चाय बेच रहे हैं।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि राहुल गांधी ने उनसे पूछा कि उनके पास कौन-कौन सी चाय है, जिसके बाद राहुल गांधी ने लेमन टी बनाने के लिए कहा।
 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की रैली में भारी संख्या में युवा एवं महिलाएं पहुंचीं। युवाओं ने कहा कि वह बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जबकि महिलाओं ने बताया कि बढ़ती महंगाई ने उनके रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। इसलिए वह ऐसी सरकार बनाना चाहते हैं,  जो उन्हें रोजगार दे और महंगाई की मार से मुक्त कर सकें। उन्होंने रोजगार और महंगाई को उनका सबसे बड़ा मुद्दा बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें