उत्तरकाशी में मनीष सिसोदिया का रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
सिसोदिया ने कहा कि जब कांग्रेस व भाजपा वाले वोट मांगने आएं तो उनसे यह सवाल जरूर पूछना कि 21 सालों से उत्तराखंड की जनता से छलावा क्यों किया। दिल्ली में सरकार में आते ही आप ने शिक्षकों का वेतन बढ़ाया, लॉकडाउन में लोगों को राहत दी और रोजगार दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 5 हजार से 10 हजार रुपये किया। लोगों के लिए मोहल्ला क्लीनिक भी खोले गए।