फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव 2022: अरविंद केजरीवाल के शोड शो में उमड़ा आप कार्यकर्ताओं का हुजूम, सड़कों पर लगा लंबा जाम, तस्वीरें...

Tue, 17 Aug 2021 05:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

रोड शो शुरू होते ही घंटाघर और परेड ग्राउंड के सामने से होकर जाने वाली सड़क पर लंबा जाम लग गया। वहीं, राजपुर रोड पर भी वाहनों के पहिए थमे रहे।
विज्ञापन
1 of 5
अरविंद केजरीवाल के रोड शो में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
देहरादून पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के रोड शो में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं, शहर में कई जगह सड़कों पर लंबा जाम लग गया। केजरीवाल करीब 11 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया जिसके बाद केजरीवाल सीधे बीजापुर गेस्ट हाउस गए थे। 

उत्तराखंड चुनाव 2022: अरविंद केजरीवाल का एलान, कर्नल अजय कोठियाल होंगे सीएम पद का चेहरा

इसके बाद उन्होंने सर्वे चौक स्थित आईटीडीआर ऑडिटोरियम में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की रणनीति पर चर्चा की और  फीडबैक लिया। इसके बाद घंटाघर स्थित स्व. इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिलाराम चौक तक रोड शो शुरू किया। इस दौरान रोड शो में कार्यकर्ताओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी।

रोड शो शुरू होते ही घंटाघर और परेड ग्राउंड के सामने से होकर जाने वाली सड़क पर लंबा जाम लग गया। वहीं, राजपुर रोड पर भी वाहनों के पहिए थमे रहे। पूरी सड़क पर केवल आप कार्यकर्ता ही नजर आए। उधर, जाम लगने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस भी जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती नजर आई। 
विज्ञापन

2 of 5
अरविंद केजरीवाल के रोड शो में दौरान लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 2022 के चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में सक्रियता बनाए हुए है। इससे पहले भी केजरीवाल और मनीष सिसोदिया देहरादून आ चुके हैं। पार्टी पहले ही सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है। अब संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए पार्टी काम कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
अरविंद केजरीवाल के रोड शो में दौरान लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
इसी सिलसिले में मंगलवार को अरविंद केजरीवाल देहरादून पहुंचे। उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान दो बड़ी घोषणाएं भी की। उन्होंने एलान किया कि उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में आप से कर्नल अजय कोठियाल(सेवानिवृत्त ) सीएम पद का चेहरा होंगे। 

4 of 5
अरविंद केजरीवाल के रोड शो में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वहीं, उन्होंने दूसरी घोषणा करते हुए कहा कि हम उत्तराखंड को देवभूमि कहते हैं। यहां इतने तीर्थ स्थान हैं। यहां कितने देवी देवताओं का वास है। देश-दुनिया से लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं। इसलिए हम उत्तराखंड को पूरी दुनिया के हिंदुओं के लिए आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरविंद केजरीवाल के रोड शो में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इससे पहले 11 जुलाई को केजरीवाल ने दून आकर ऊर्जा क्षेत्र में 300 यूनिट मुफ्त बिजली का एलान कर चार बातों की गारंटी दी थी। जिसमें किसानों को मुफ्त बिजली, पुराने बिल माफ और 24 घंटे बिजली भी शामिल थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें