फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2022: कांग्रेस भवन में नींबू सन्नी पार्टी, हरीश रावत ने कसा भाजपा पर तंज, कहा- वहां चलेंगे लट्ठ, तस्वीरें...

Sun, 20 Feb 2022 05:08 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पूर्व सीएम ने कहा कि चुनाव का प्रथम चरण पूरा हो गया है। अब मतगणना का इंतजार है। चुनाव में कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है। कार्यकर्ताओं के सम्मान में वह नींबू सन्नी पार्टी रख रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
कांग्रेस भवन में आयोजित माल्टा नींबू पानी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव के सफल आयोजन के बाद कांग्रेस भवन में नींबू सन्नी पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खूब आनंद लिया। उत्तराखंड में हरीश रावत कांग्रेस पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त है।

उनका यह आत्मविश्वास माल्टा नींबू पानी पार्टी के दौरान भी दिखाई दिया। पूर्व सीएम ने कहा कि चुनाव का प्रथम चरण पूरा हो गया है। अब मतगणना का इंतजार है। चुनाव में कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है। कार्यकर्ताओं के सम्मान में वह नींबू सन्नी पार्टी रख रहे हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। जिन सीटों पर कमजोर समझ रहे थे, वह सीटें भी कांग्रेस जीतते लग रही है। उन्होंने भाजपा पर तंज किया कि वहां लट्ठ चलेंगे। पांच साल भाजपा ने अहंकार से सरकार चलाई, लेकिन जनता ने उनके अहंकार का मान मर्दन कर दिया। 

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 : यूपी में संदेश देने को पीटा जा रहा है जीत के दावे का डंका

मीडिया से बातचीत में हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में हुए चुनाव में जनता ने कांग्रेस को आशीर्वाद दिया है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम के निर्बल वर्ग को ही पांच सौ रुपये सिलिंडर के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं है न सिर्फ निर्बल वर्ग को बल्कि उत्तराखंड के सभी वर्गों को इस कीमत पर सिलिंडर दिया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
कांग्रेस भवन में आयोजित माल्टा नींबू पानी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार के इनकम टैक्स देने वाले व इसके दायरे से बाहर वालों के लिए क्या कायदे हैं, यह भी देखेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा पर किए सवाल के जवाब में कहा कि कोविड के मामले अब भी सामने आ रहे हैं। इसलिए अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ यात्रा पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
कांग्रेस भवन में आयोजित माल्टा नींबू पानी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि प्रदेश में दलित मुख्यमंत्री बने। पंजाब ने इस बात को साबित किया है कि एक दलित वर्ग का व्यक्ति राज्य की बागडोर संभाल रहा है और बेहतरीन काम कर रहा है। 

4 of 5
कांग्रेस भवन में आयोजित माल्टा नींबू पानी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आगे देखिएगा कि भाजपा में लट्ठ बजेंगे। क्योंकि उन्होंने अहंकार से सरकार चलाई। इसका यही परिणाम होना है। हमारे यहां कहा जाता है कि अहंकारी का सिर नीचा। जनता ने इनके अहंकार का मान मर्दन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कांग्रेस भवन में आयोजित माल्टा नींबू पानी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश की पांचवीं विधान सभा के लिए हालांकि अभी चुनाव के नतीजे आने बाकी हैं, लेकिन कांग्रेस में सीएम पद के लिए लॉबिंग शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह इसके लिए कांग्रेस प्रत्याशियों से संपर्क साध रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष शनिवार को कुमाऊं दौरे पर निकल गए। हरीश रावत कुमाऊं से गढ़वाल दौरे पर आ गए। चर्चा है कि बहुत जल्द वह कांग्रेस प्रत्याशियों की बैठक भी ले सकते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें