पदयात्रा में शामिल हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व सीएम रावत की पदयात्रा टिबड़ी वार्ड से शुरू होकर रानीपुर मोड़ प्रेमनगर आश्रम से होते हुए शंकर आश्रम तक जानी थी, लेकिन पूर्व सीएम ने पद यात्रा केवल टिबड़ी में निकालकर वहीं पर संपन्न कर दी। कांग्रेस की तरफ से बताया गया कि समय का अभाव होने के कारण वह पद यात्रा को छोटा रूप दिया गया। क्योंकि हरीश रावत को आगे के कार्यक्रमों में भी शामिल होना था।