फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: आप के सीएम पद के उम्मीदवार घोषित होने के बाद भावुक हुए कर्नल कोठियाल, बोले- मुझे फेल न होने देना

Wed, 18 Aug 2021 03:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Assembly Election 2022: कर्नल कोठियाल ने कहा कि आज मेरे लिए यह गर्व और सम्मान का दिन है। खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री उन्हें यह जिम्मेदारी दे रहे हैं तो मेरे लिए यह काम आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने बहुत बड़े चैलेंज देखे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अरविंद केजरीवाल और अजय कोठियाल - फोटो : अमर उजाला
सेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल सीएम पद के उम्मीदवार घोषित होने के बाद भावुक नजर आए। उन्होंने सेना के अनुभवों के साथ भविष्य की राजनीति की मंशा सबके सामने रखी।

कर्नल कोठियाल ने कहा कि आज मेरे लिए यह गर्व और सम्मान का दिन है। खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री उन्हें यह जिम्मेदारी दे रहे हैं तो मेरे लिए यह काम आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने बहुत बड़े चैलेंज देखे हैं। फौज में फ्रंट लाइन में जाकर दुश्मन के छक्के छुड़ाए। यहां की फ्रंट लाइन है राजनीतिक फील्ड। मैं कोई नेता नहीं और न ही कोई ऐसी राजनीति जानता हूं।

जब सरकार ने 2014 मार्च से हमें केदारनाथ पुनर्निर्माण का काम दिया था, तब महिला शक्ति ने अपने बच्चों को बोला था कि अगर ये कर्नल केदारनाथ जाना चाहता है तो तुम क्यों नहीं। यूथ फाउंडेशन के बारे में उन्होंने कहा कि शुरू में उन्होंने केवल अपने जेबखर्च से एक छोटी सी शुरुआत की थी लेकिन देखते ही देखते यह यूथ फाउंडेशन बन गया। धीरे-धीरे युवाओं ने इसे आगे बढ़ा दिया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
अरविंद केजरीवाल और अजय कोठियाल - फोटो : अमर उजाला
कर्नल कोठियाल बोले कि उत्तराखंड के आंदोलनकारियों और महिलाओं ने जो संघर्ष किया था, उस संघर्ष को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैंने केजरीवाल की सरकार का मॉडल देखा। उनका गवर्नेंस मॉडल मैंने फॉलो करना शुरू किया। तब सोचा कि अगर मैं भी यहां विकास के लिए काम करूंगा तो निश्चित तौर पर सब साथ आएंगे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
अरविंद केजरीवाल और अजय कोठियाल की रैली - फोटो : अमर उजाला
हम उत्तराखंड में जगह-जगह जाकर भ्रमण कर रहे हैं। अब केवल उत्तराखंड के नवनिर्माण की बात करनी है। मैं केजरीवाल को ये आश्वासन देता हूं कि जिस तरह से आपने उत्तराखंड को गंभीरता से लिया है। आप यहां आ रहे हैं। इससे हम भी आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे बोला जाता है कि आप रोजगार पर जोर दीजिये। केजरीवाल का फोकस रोजगार पर है। हम इस पर काम कर रहे हैं। जल्दी ही हम अपने अभियान के जरिए सबको समझाएंगे कि किस तरह से रोजगार देंगे। 

4 of 5
अरविंद केजरीवाल और अजय कोठियाल की रैली - फोटो : अमर उजाला
कर्नल कोठियल ने कहा कि मैं शादीशुदा नहीं हूं। अगर मैं सेना में होता तो शायद ब्रिगेडियर बन गया होता। मुझे यहां इस नई तरह की राजनीति में मजा आ रहा है। मुझे फेल मत होने देना। आप को उत्तराखंड में विकास का मॉडल तैयार करने के लिए इंडियन आर्मी की शार्ट सर्विस कमीशन की तरह बस छह माह का समय दीजिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरविंद केजरीवाल और अजय कोठियाल की रैली - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा कि तुष्टिकरण करने वाले राष्ट्रभक्ति और अध्यात्म का ज्ञान न दें। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड की प्रतिष्ठा देश विदेश में सदियों से रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से राष्ट्रभक्ति तथा आध्यात्म का ज्ञान लेने की उत्तराखंड को जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि आज केजरीवाल उत्तराखंड में राष्ट्रभक्ति का राग अलाप रहे हैं। लेकिन पूरे देश ने देखा है कि जब भारतीय सेना ने बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक की थी तो सेना से सुबूत मांगने वालों में कांग्रेस के साथ केजरीवाल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें