फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: विधायकों के आवासों और कार्यालयों पर आप का प्रदर्शन, रोके जाने पर सड़क पर बैठकर दिया धरना, तस्वीरें

Sun, 31 Oct 2021 10:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने रविवार को देहरादून समेत राज्य के सभी जिलों में विधायकों के आवासों व कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौैरान विधायकों द्वारा पांच साल में कराए गए पांच बड़े विकास कार्यों का ब्यौरा मांगा। वहीं पूर्व सीएम के कार्यालय जा रहे कार्यकर्ताओं से पुलिसकर्मियोें की नोकझोंक हुई। रोके जाने से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। 

आप कार्यकर्ताओं रविवार को पूर्व सीएम व डोईवाला विधायक त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेहरू कॉलोनी स्थित कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। हालांकि कार्यालय का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। इस पर जमकर नोकझोंक भी हुई।

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही बैठकर नारेबाजी और विधायक द्वारा कराए गए पांच साल के विकास कार्यों का ब्योरा मांगा। इस दौरान पार्टी प्रवक्ता राजू मौर्य ने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम व क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ फलाईओवर निर्माण में अनियमितताओं के मामले में आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होंने क्षेत्र का कोई विकास नहीं किया। आज भी माजरी क्षेत्र में 40 साल से रह रहे लोगों के पास बिजली-पानी का अभाव है। 
विज्ञापन

2 of 6
आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर प्रवक्ता संजय भट्ट, योगेन्द्र चौहान, हिमांशु पुंडीर की अगुवाई में कार्यकर्ता विधायक विनोद चमोली का घेराव करने विधायक हास्टल पहुंचे, लेकिन इससे पहले पुलिस ने हास्टल का गेट बंद कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ता गेट पर ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की।
विज्ञापन

3 of 6
आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
राजपुर विधानसभा प्रभारी डिंपल सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के महानगर कार्यालय के बाहर क्षेत्रीय विधायक खजानदास के खिलाफ प्रदर्शन किया। रायुपर विधायक उमेश शर्मा काऊ के घर के बाहर भी आप कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। राजेश शर्मा और डॉ. अंसारी की अगुवाई में पहुंचे पदाधिकारियों ने कहा कि रायपुर विधानसभा में आज भी कई जगह सडकें टूटी हुई है।

4 of 6
आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में बिजली और पानी का गंभीर संकट है। लेकिन विधायक का इन समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। कैंट विधायक हरबंस कपूर के इंदिरानगर स्थित कार्यालय का घेराव करने के साथ ही आप कार्यकर्ताओं ने पिछले पांच साल मेें कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा मांगा। प्रवक्ता रविन्द्र आनंद ने कहा कि विधायक सवालों का जवाब देने नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन

5 of 6
आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
उधर, आम आदमी पार्टी का दावा है कि पार्टी के रोजगार गारंटी अभियान में अब तक पांच लाख युवाओं ने पंजीकरण करा लिया है। डिजिटल और मिस कॉल से भी युवा पार्टी के अभियान से जुड़ रहे हैं। आप प्रवक्ता संजय भट्ट ने दावा किया कि पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे रोजगार गारंटी पंजीकरण अभियान में अब तक पांच लाख युवा पंजीकरण करा चुके हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुमाऊं दौरे पर बेरोजगारों को रोजगार देने का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार गारंटी की घोषणा के बाद कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में रोजगार गारंटी यात्रा और रोजगार पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि सात अक्तूबर से शुरू हुए इस अभियान के तहत सात हजार पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पंजीकरण करवा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें