चकराता में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने कहा है कि ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि हादसा बेहद गंभीर है। क्षेत्र में पहले भी इस तरह के हादसे हुए हैं। पुलिस समय-समय पर ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करती है। अब परिवहन विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जल्द ही विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। शासन को भी इस संबंध में अवगत कराया जाएगा। ताकि, एक वृहद टीम बनाकर अभियान चलाया जा सके।