भागीरथी नदी पर बने टापू में फंसे हिरण के बच्चे को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंपा। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हिरन के बच्चे को सकुशल जंगल में छोड़ दिया गया है। मणिकर्णिका घाट के समीप भागीरथी नदी पर बने टापू में शनिवार सुबह लोगों ने हिरण के बच्चे को फंसा हुआ देखा। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन संसाधन न होने के कारण वह भागीरथी नदी की तेज धारा को पार कर टापू तक पहुंच पाने में सफल नहीं हो पाई। डिप्टी रेंजर एमपी मिश्रा ने बताया कि हिरण के बच्चे के रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ को घटना से अवगत कराया। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू अभियान चलाया।
एसडीआरएफ प्रभारी जगंदबा प्रसाद ने बताया कि करीब डेढ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हिरण का बच्चा पकड़ में आया। एसडीआरएफ मोटर बोट व क्याक के सहारे हिरन के बच्चे तक पहुंची। जिसे पकड़ कर वन विभाग की टीम को सौंपा गया। डिप्टी रेंजर एमपी मिश्रा ने बताया कि हिरण का बच्चा पानी पीने नदी में आया था।
विज्ञापन
2 of 6
भागीरथी टापू पर फंसा हिरण का बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
एसडीआरएफ मोटर बोट व क्याक के सहारे हिरण के बच्चे तक पहुंची। इस दौरान वह किसी तरह टापू में पहुंच गया। लेकिन भागीरथी की तेज धारा को पार कर नहीं लौट पा रहा था।
विज्ञापन
3 of 6
भागीरथी टापू पर फंसा हिरण का बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी रेंजर एमपी मिश्रा ने बताया कि हिरण के बच्चे को सकुशल मुखेम रेंज के जंगल में छोड़ दिया गया है। रेस्क्यू टीम में महिपाल सिंह, जसवेंद्र सिंह, रुस्तम सिंह, अनमोल सिंह, प्रदीप राणा, सुरेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, अक्षय कुमार आदि शामिल थे।
4 of 6
भागीरथी टापू पर फंसा हिरण का बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
सर्दियों में भागीरथी में पानी कम होने के वजह से इस स्थान पर नदी दो धाराओं में बढ़ जाती है। और बीच में कुछ खाली स्थान छूट जाता है जो एक टापू की शक्ल ले लेता है।
विज्ञापन
5 of 6
भागीरथी टापू पर फंसा हिरण का बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
इस अस्थाई टापू पर किसी भी जानवर के फंसने की यह पहली घटना है। जिस कारण यहां रेस्क्यू करने में टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।