फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया के नाम पर कांग्रेस में दबाई जा रही पदाधिकारियों की आवाज

Mon, 03 Oct 2016 01:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : BBC
मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की कांग्रेस हाईकमान के पास हाजिरी के बाद कुछ दिन तक सरकार और प्रदेश संगठन के बीच बनी शांति एक बार फिर भंग हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
किशोर उपाध्याय और हरीश रावत - फोटो : file photo
मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की कांग्रेस हाईकमान के पास हाजिरी के बाद कुछ दिन तक सरकार और प्रदेश संगठन के बीच बनी शांति एक बार फिर भंग हो गई। अब संगठन के कई आला पदाधिकारियों ने सीधे-सीधे सरकार पर आरोप लगाया कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम पर धमकाया जा रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 8
गोविंद कुंजवाल - फोटो : file photo
संयुक्त बयान जारी कर इन पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल पर भी निशाना साधा और संवैधानिक पद पर रहते हुए पार्टी संगठन पर उंगली उठाने का आरोप लगाया। साथ ही पीडीएफ के नाम पर संगठन को हाशिये पर धकेलने की बात भी कही।
 

4 of 8
किशोर उपाध्याय - फोटो : file photo
इधर, प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। ऐसी स्थिति क्यों पैदा हुई आज हरिद्वार में होने वाली बैठक में स्पष्ट किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार का कहना है कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है, सभी अपने सुझाव दे सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 8
हरीश रावत - फोटो : Self
रविवार को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एसपी सिंह, साहित्य संवर्द्धन कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. आनंद सुमन सिंह, मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री तरुण पंत, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. आरपी रतूड़ी, हरिकृष्ण भट्ट, मनीष कर्णवाल, दीपक बलूटिया, सुरेश गौरी और सरिता नेगी ने संयुक्त बयान जारी किया। इन्होंने राज्य सरकार में शामिल निर्दलीय विधायकों के बार-बार कांग्रेस संगठन के बारे में की जा रही टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
 
विज्ञापन

6 of 8
सोनिया गांधी
उनका कहना है कि सरकार एक ओर पार्टी संगठन को नसीहत दे रही है कि सरकार समर्थक निर्दलीय विधायक (पीडीएफ) पर संगठन की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए, उनका फैसला पार्टी हाईकमान करेगा। दूसरी ओर निर्दलीय विधायक कांग्रेस संगठन को लेकर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

7 of 8
गोविंद सिंह कुंजवाल - फोटो : अमरउजाला
कुंजवाल के सियासी आचरण पर सवाल खड़ा करते हुए पदाधिकारियों का कहना है कि वे विधानसभा अध्यक्ष जैसे गरिमामय पद पर विराजमान हैं और उन्हें संगठन-सरकार के मध्य सामंजस्य बिठाने का कार्य करना चाहिए न कि संगठन पर उंगली उठाने का।
 
विज्ञापन

8 of 8
किशोर उपाध्याय - फोटो : AmarUjala
मुझे कुछ पता नहीं है कि ऐसी परिस्थितियां क्यों पैदा हुईं? किसी ने मुझे कुछ बताया भी नहीं। सोमवार को हरिद्वार में बैठक होने वाली है। कोई इश्यू होगा तो उस पर चर्चा कर स्पष्ट कर लिया जाएगा। हम सरकार और संगठन के बीच में कोई विवाद नहीं चाहते।
- किशोर उपाध्याय, अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी 

लोग अपने स्तर पर सुझाव देते हैं। हम सब चाहते हैं कि सब लोग मिलकर कांग्रेस के एजेंडे पर मिलकर काम करें। इस समय 2017 के मिशन को पूरा करने में शक्ति लगानी चाहिए। कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है, सभी अपने सुझाव दे सकते हैं।
- सुरेंद्र कुमार, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें