फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार हादसा: रातभर मनाया इकलौती बेटी की शादी का जश्न, सुबह नींद की झपकी ने छीन ली चार जिंदगियां

Tue, 16 Mar 2021 09:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा
विज्ञापन
1 of 5
किच्छा में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के किच्छा में गदरपुर से शादी समारोह से लौट रही कार मंगलवार सुबह हादसे का शिकार हो गई।  इकलौती बेटी की शादी को लेकर गोयल परिवार में काफी समय से तैयारियां चल रहीं थीं लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि रातभर की खुशियां सुबह बेटी की विदाई के बाद मातम में बदल जाएगी। एक ही परिवार के दो सदस्यों समेत चार लोगों की मौत ने वर-वधू परिवार को झकझोर कर रख दिया है। जिसने भी यह खबर सुनी उसकी आंखें भर आईं। 

कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया है। कोतवाल ने बताया कि कार सवार सभी लोग रातभर विवाह समारोह में रहे। सुबह विदाई के बाद गदरपुर से चले। रात भर जगे होने के कारण उसे नींद की झपकी आई और हादसा हो गया। 

दर्दनाक हादसा: बेटी की विदाई कर लौट रहा था परिवार, रास्ते में हुई अनहोनी, मातम में बदली खुशियां, तस्वीरें...

बसंत गार्डन किच्छा के जगदीश कुमार गोयल की बेटी निशु की शादी दिनेशपुर के घनश्याम अग्रवाल के बेटे अक्षय के साथ तय हुई थी। दोनों पक्षों की रजामंदी से विवाह गदरपुर के अशोका रिजॉर्ट में सोमवार की रात हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
किच्छा में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह कई अरमान सजाएं निशु, उसकी मां और पिता अपने मेहमानों के साथ रिजॉर्ट में पहुंच गए थे। देर शाम अक्षय बरात लेकर रिजॉर्ट  पहुंच गया। रात में वर-वधू की धूमधाम से शादी हुई। सुबह साढ़े पांच बजे रिजॉर्ट से बरात दिनेशपुर के लिए निकल गई।
विज्ञापन

3 of 5
किच्छा में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
बरात के जाने के एक घंटे बाद वधू पक्ष के लोग अपने-अपने वाहनों से किच्छा लौटने लगे। लेकिन किसे पता था कि उनकी यह यात्रा अंतिम यात्रा बन जाएगी। घटना के बाद से वर-वधू पक्ष के लोगों में परिजनों की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है।  जिस तरह निशु के परिवार को शादी का बेसब्री से इंतजार था, उसी प्रकार अक्षय का परिवार भी तैयारियों में जुटा था।

4 of 5
किच्छा में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को बरात के दिनेशपुर पहुंचते ही रात की पार्टी की तैयारियों की चर्चाएं शुरू हो गईं, लेकिन सड़क हादसे में वधू की मां, दादी समेत चार लोगों की मौत की खबर मिलते ही पार्टी की सारी तैयारियां धरी रह गईं। वर पक्ष की ओर से पार्टी का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही सभी परिजन और रिश्तेदार किच्छा के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किच्छा में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
चार लोगों की मौत गोयल और अग्रवाल परिवार ही नहीं किच्छा और दिनेशपुर के हर उस व्यक्ति को दर्द दे गया जिसने यह खबर सुनी। मौत की खबर के बाद सभी परिजनों को सांत्वना देने के लिए वधू निशु के घर पहुंचे। अधिकांश लोग पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें