विधानसभा चुनाव से पहले आयोजित कार्यसमिति की आखिरी मीटिंग में प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पहाड़ पर भाजपा का कमल खिलाने की योजना पर मंथन किया। राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर से भाजपा प्रदेश में परिवर्तन रैली शुरू करेगी।
विज्ञापन
2 of 11
uttarakhand bjp meet
- फोटो : AmarUjala
प्रत्येक विधानसभा में होने वाली रैलियों में राज्य सरकार की विफलताओं को गिनाने के साथ केंद्र की उपलब्धियों को बता मतदाताओं से जोड़ा जाएगा। मीटिंग के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सेना और प्रधानमंत्री के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन
3 of 11
uttarakhand bjp meet
- फोटो : AmarUjala
भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक सोमवार को आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में शुरू हुई। कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और प्रदेश के चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा मौजूद रहे।
4 of 11
uttarakhand bjp meet
- फोटो : AmarUjala
कार्यसमिति की बैठक से पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों की मीटिंग हुई, जिसमें पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा करने के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि 2012 के विधानसभा चुनावों में हमारी हार नहीं हुई थी।
विज्ञापन
5 of 11
uttarakhand bjp meet
- फोटो : AmarUjala
केवल 0.5 फीसदी मतों का अंतर और एक सीट कम होने की वजह से प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बन पाई थी। आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा पिछला हिसाब चुकता कर लेगी। नड्डा ने कहा कि हम पहाड़ी लोग सच्चे-पक्के होते हैं। हमें इस बात का ख्याल रखना होगा कि कौन सी बात कहां कहनी है। केंद्र में कमल खिला है तो हमें प्रदेश में भी कमल खिलाना है।
विज्ञापन
6 of 11
uttarakhand bjp meet
- फोटो : AmarUjala
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने पार्टी पदाधिकारियों को नसीहत दी कि वो जनता के हित में काम करें। अपनी पार्टी के नेताओं की सार्वजनिक रूप से आलोचना नहीं करें। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के नाराज होने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, अगर जनता नाराज हो गई तो हम किसी काम नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
7 of 11
uttarakhand bjp meet
- फोटो : AmarUjala
इसके बाद राजनैतिक प्रस्ताव पर चर्चा के बाद उसे पारित किया गया। कार्यसमिति की मीटिंग मंगलवार को भी जारी रहेगी, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा सहित अन्य मुद्दों पर अहम चर्चा की जाएगी।
8 of 11
uttarakhand bjp meet
- फोटो : AmarUjala
दो दिनी प्रदेश कार्यसमिति में स्थानीय दावेदारों की ओर से टिकट पक्का करने की होड़ लगी रही।
9 of 11
uttarakhand bjp meet
- फोटो : AmarUjala
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के आने के बाद जब रुड़की के पूर्व विधायक और भाजपा नेता प्रदीप बत्रा उनसे मिलने पहुंचे तो पदाधिकारियों ने उनका परिचय कराया। इस पर नड्डा बोले हां जानता हूं पूर्व नगर पालिका चेयरमैन और रुड़की विधायक।
10 of 11
pranav singh champion
- फोटो : AmarUjala
कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले लंढौरा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन भी पहुंचे।
एक ओर जहां अन्य नेताओं के होर्डिंग बैनर से मार्ग और कार्यक्रम स्थल अटा पड़ा था, वहीं सतपाल महाराज के एक भी होर्डिंग बैनर नजर नहीं आए, हालांकि स्वयं सतपाल महाराज और उनकी पत्नी कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित रहीं।