उत्तराखंड में गुरुवार को नामांकन का दौर जारी रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई दिग्गजों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में नामांकन दाखिल किया। विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को कलक्ट्रेट में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बसपा समेत विभिन्न दलों और निर्दलीय प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र जमा कराया।
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली, कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल और निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार ने नामांकन दाखिल किया।
हल्द्वानी विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने नामांकन भरा है। कालाढूंगी भाजपा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, हल्द्वानी भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर योगेंद्र पाल सिंह रौतेला और रुद्रपुर में कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा ने नामांकन दाखिल किया।कैबिनेट मंत्री व चौबट्टाखाल सीट से भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
2 of 8
गोदावरी थापली
- फोटो : अमर उजाला
टिहरी में प्रतापनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नेगी और टिहरी विधानसभा सीट से यूकेडी प्रत्याशी उर्मिला महर ने नामांकन दाखिल किया। मसूरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी गोदावरी थापली ने नामांकन भरा।
विज्ञापन
3 of 8
सुबोध उनियाल
- फोटो : अमर उजाला
नरेंद्रनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल ने नामांकन दाखिल किया। देहरादून की रायपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट औरआम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नवीन पिरशाली ने नामांकन कराया।
4 of 8
खजान दास
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून की राजपुर रोड सीट से विधायक खजान दास नामांकन कराने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ अनिल गोयल समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 8
khajan das
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार भी नामांकन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। भाजपा को लोग पूरी तरह नकार चुके हैं और इस विधानसभा चुनाव में जनता का यह गुस्सा साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन
6 of 8
विनोद चमोली
- फोटो : अमर उजाला
पुरोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश्वर लाल ने भी गुरुवार को नामांकन कराया। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
7 of 8
सतपाल महाराज
- फोटो : अमर उजाला
टिहरी विधानसभा से उक्रांद प्रत्याशी उर्मिला महर और धनोल्टी सीट से भाजपा के बागी महावीर रंगड़ ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन कराया। कैबिनेट मंत्री व चौबट्टाखाल सीट से भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
नरेंद्रनगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्यासी ओम गोपाल रावत और पौड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नवल किशोर ने नामांकन दाखिल किया। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल और निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार ने नामांकन दाखिल किया।