फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Result 2018: मिलिए देवभूमि के ऐसे होनहार से जिसने हर परीक्षा में हासिल की सफलता

Mon, 08 Apr 2019 08:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
टॉपर उत्कर्ष (बीच में)
हरिद्वार में कनखल स्थित श्याम विहार कॉलोनी के उत्कर्ष तोमर ने यूपीएससी की परीक्षा में 306वीं रैंक हासिल करके देशभर में हरिद्वार का नाम रोशन किया है। उत्कर्ष ने आज तक जो भी परीक्षा दी उसमें उन्होंने टॉप किया है। उत्कर्ष तोमर ने रानीपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की। स्कूल में भी वह टॉपर रहे।
 
विज्ञापन

2 of 5
आईआईटी खड़कपुर के लिए उनका चयन हुआ, लेकिन मैकेनिकल इंजीनियरिंग न होने की वजह से एनआईटी कुरुक्षेत्र से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया और यहां भी टॉप किया।

 
विज्ञापन

3 of 5
कॉलेज में पढ़ते हुए ही यूएसए की कंपनी में प्लेसमेंट हो गया था और पोस्टिंग बंगलूरू में मिली। छह माह काम करने के बाद नौकरी छोड़ दी। गेट की परीक्षा दी तो ऑल इंडिया में 70वीं रैंक आई।

 

4 of 5
एमटेक के लिए आईआईटी मुंबई और आईएससी बंगलूरू के लिए चयन हुआ। उत्कर्ष ने भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर में ज्वाइन किया। एक माह काम करने के बाद हरिद्वार भेल में नौकरी लग गई। दो माह नौकरी करने के बाद छोड़ दी और यूपीएससी की तैयारी में लग गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वर्ष 2017 में आईईएस में 19वीं रैंक हासिल की। आईईएस (इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस) की नौकरी करते हुए ही दो माह पूर्व फरवरी माह में 14वी रैंक से आईएफएस की परीक्षा उत्तीर्ण की और अब 306वीं रैंक हासिल कर सिविल की परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें