फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: यहां गिरे इतने मोटे ओले कि चटक गए गाड़ी के शीशे, मूसलाधार बारिश से बढ़ी ठंड, तस्वीरें...

Sun, 07 Apr 2019 09:39 PM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
1 of 5
ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में रविवार देर शाम को मौसम ने करवट ली। पहाड़ी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि से ठंड में इजाफा हो गया है। चंपावत में इतने मोटे ओले गिरे कि गाड़ियों के शीशे चटक गए। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन

2 of 5
ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
चंपावत जिले में देर शाम मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे लोगों के आंगन में रखी कुर्सी तक चटक गई। वहीं गाड़ी के शीटे भी टूट गए। इसके साथ ही गेहूं की खड़ी फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन

3 of 5
ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
पिथौगराढ़ में भी ओलावृष्टि और अंधड़ से गेहूं की फसल को व्यापक नुकसान हुआ है। पिथौरागढ़ के साथ ही थल और बेड़ीनाग में भी फसलों, फलों और सब्जियों को क्षति पहुंची है। 

4 of 5
ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
बारिश और आंधी के बाद तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अभी एक दो दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने और पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 32.0 और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें