सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक के शव को पानी से निकाल लिया, जबकि दूसरे का शव एसडीआरएफ की मदद से ढूंढा जा सका। एक छात्र गोंडा और दूसरा सहसपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। शहर के जाखन स्थित रहमान हॉस्टल में रहकर एनडीए की तैयारियों में जुटे छात्र अंशुमान शुक्ला निवासी गोंडा (17) अपने साथी सचिन पुंडीर (19) निवासी तिपरपुर थाना सहसपुर, सनी निवासी बिलोरी जींद (हरियाणा), तुषार निवासी मोदीनगर (17), अमन निवासी टीकापुर औरेया (17), अबू बकर निवासी जौनपुर (18), आयुष (18), शिवम निवासी लक्सर हरिद्वार (19), रुद्राक्ष (17) निवासी सिरसा जिला रायरबेली के साथ मंगलवार को मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन करने को गुच्चूपानी गए थे।