फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी छात्र संघ समारोह के दौरान आपस में भिड़े छात्र, जमकर चले लात घूंसे

Fri, 14 Apr 2017 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
डीएवी कॉलेज के छात्र संघ समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पहुंचने से ठीक पहले छात्रों के दो गुट मंच के आगे आपस में भिड़ गए। एबीवीपी और पट्टू ग्रुप के समर्थकों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दोनों गुटों के छात्र लड़ते हुए पांडाल से बाहर तक पहुंच गए। पुलिस और अन्य छात्रों के बीच-बचाव के बाद विवाद शांत हुआ।
विज्ञापन

3 of 6
इसके बाद कार्यक्रम में पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र स‌िंह रावत ने कॉलेज की वेबसाइट भी लांच की। वहीं समारोह का आखिरी दिन छोटे पर्दे के कलाकारों के नाम रहा। एक्स फैक्टर फेम निमिशा देव, वाइस ऑफ इंडिया के रनरअप मोहम्मद दानिश ने अपनी गायिकी से छात्रों को लुभाया। 

4 of 6
वहीं, लाफ्टर चैनल के सोमनाथ कर्माकर और विभोर चौधरी ने दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने के लिए मजबूर कर दिया। मुंबई की आर्केस्ट्रा पार्टी की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों पर भी छात्र जमकर झूमे। 
विज्ञापन

5 of 6
बृहस्पतिवार को समापन समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक गणेश जोशी, उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, भाजपा नेता साकेत बहुगुणा, समाजसेवी लक्षित बत्रा और प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने संयुक्त रूप से किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने छात्र-छात्राओं से देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को ध्येयवादी होना चाहिए। समाजसेवी लक्षित बत्रा ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाकर उनसे आयोजनों में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें