टीवी के भगवान कृष्ण जब देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे तो यहां के दीवाने हुए बिना न रह सके। टीवी 'सूर्यपुत्र कर्ण' में श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले सौरभ पांडेय को उत्तराखंड की देवभूमि स्वर्ग नजर आती है।
विज्ञापन
2 of 7
actor saurabh pandey
- फोटो : AmarUjala
उत्तराखंड के पांच दिन के प्रवास पर आए सौरभ अपने दोस्त के पास घूमने ऋषिकेश आए थे। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में बताया कि ‘सूर्य पुत्र कर्ण’ शो खत्म होने के बाद उन्होंने उत्तराखंड घूमने का मन बनाया। इसीलिए वह तीर्थनगरी निवासी दोस्त अलकेश कुकरेती के पास आ गए।
विज्ञापन
3 of 7
actor saurabh pandey
- फोटो : AmarUjala
सौरभ ने कहा कि अक्सर सुनता रहा हूं कि देवभूमि उत्तराखंड स्वर्ग है। लेकिन, आज जब यहां आया तो महसूस किया कि लोग सही कहते थे। कुदरत ने यहां चहुंओर अलौकिक सौंदर्य की छटा बिखेरी हुई है। यहां आकर मन को शांति मिली है। काम से जब भी फुर्सत मिलेगी, देवभूमि आता रहूंगा।
4 of 7
actor saurabh pandey
- फोटो : AmarUjala
बकौल, सौरभ स्वर्गाश्रम क्षेत्र में गंगा में डुबकी लगाई, नीलकंठ मंदिर के दर्शन कर वशिष्ठ गुफा में साधना की। जहां मानसिक शांति मिली। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में तीर्थाटन और पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
5 of 7
actor saurabh pandey
- फोटो : AmarUjala
वास्तव में यह स्वर्ग भूमि है, यहां आने के बाद जाने का मन नहीं करता, लेकिन मजबूरी है। अब साल में एक-दो बार यहां जरूर आऊंगा। अपने दोस्तों को भी देवभूमि में आने के लिए कहूंगा।
विज्ञापन
6 of 7
actor saurabh pandey
- फोटो : AmarUjala
दिल्ली में हुई थी दोस्ती
सौरभ पांडेय ने बताया कि अलकेश कुकरेती से उनकी दोस्ती वर्ष 2008 में हुई थी। उस समय सौरभ दिल्ली में रहते थे। अलकेश काम के सिलसिले में दिल्ली जाया करते थे, इस दौरान उनकी मुलाकात सौरभ से हुई और गहरे दोस्त बन गए। वर्तमान में सौरभ परिवार के साथ गुडगांव में रहते हैं।
लहरा चुके हैं अभिनय का परचम
सौरभ पांडेय अभी तक सूर्य पुत्र कर्ण, रजिया सुल्तान, गंगा की धीज, तेरे मेरे सपने, आहट, जिया जले, तेरे मेरे सपने, सौरया और सुहानी जैसे टीवी सीरियल में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं।