फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, तस्वीरों में दर्दनाक मंजर

Mon, 21 Nov 2016 08:31 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
accident - फोटो : amar ujala
हल्द्वानी के लामचौड़-कालाढूंगी के बीच जंगल में एक ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंद डाला। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
विज्ञापन

2 of 6
accident
हादसे के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर पटल गया। जिससे ट्रक में सवार मजदूर भी घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से फरार है।
 
विज्ञापन

3 of 6
accident
घटना रविवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। हल्द्वानी के 16 क्वार्टर निवासी 19 साल का विशाल अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ कालाढूंगी घूमने जा रहा था। विशाल और पिथौरागढ़ निवासी 20 साल का अक्षय एक बाइक में सवार थे। जबकि 2 दोस्त दूसरी स्कूटी मे थे।
 

4 of 6
accident
तभी जंगल में अनियंत्रित गति से पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि करीब 20 मीटर तक बाइक को रगड़ने के बाद ट्रक पलट गया।
 
विज्ञापन

5 of 6
accident
विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। जवकि अक्षय घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
accident
बताया कि ट्रक लामचोड़ से मुर्गे की खाद लेकर मुरादाबाद जा रहा था। ट्रक पलटने से उसमें सवार मजदूर मुरादाबाद निवासी नरेंद्र, प्रेम प्रकाश, प्रदीप, छोटू, विक्रम, विजेंद्र और जयपाल भी घायल हो गए। सभी घायलों के 108 से हल्द्वानी भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें