जहां एक ओर नोट बंदी के कारण लोगों को एटीम और बैंक की लंबी-लंबी लाइनों में लग कर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं इस नोट बंदी ने एक मां का बैंक बैलेंस लुटने से बचा दिया।
विज्ञापन
2 of 8
atm
गढ़वाल के श्रीनगर में कक्षा 10 के 16 वर्षीय छात्र ने अपनी मां का एटीएम निकाल कर 47 दिन में चार लाख सत्तर हजार खर्च कर दिए। वो तो गनीमत रही कि आठ नंवबर को एटीएम बंद हो गए। जिससे छात्र और पैंसे नहीं निकाल पाया।
विज्ञापन
3 of 8
g
- फोटो : getty images
छात्र ने यह कारनामा अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर किया। नाबालिग होने के कारण पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। हालांकि अब इन छात्रों की काउंसिलिंग की जा रही है।
4 of 8
एटीएम
- फोटो : concept photo
मामला शहर क्षेत्र से जुड़े डांग गांव का हैं। यहां एक किशोर ने अपनी मां के एटीएम से 4 लाख 70 हजार की रकम उड़ा ली। किशोर शहर के ही एक विद्यालय में कक्षा 10वीं का छात्र है। यह कारनामा उसने एक दिन में नहीं किया।
विज्ञापन
5 of 8
एटीएम
- फोटो : concept photo
किशोर 47 दिनों तक एटीएम से प्रतिदिन दस हजार की रकम निकालता रहा। इन रुपयों से किशोर ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर दो बाइक, दो एक्टिवा और कई महंगे मोबाइल फोन भी खरीदे। इस दौरान तीनों किशोरों ने जमकर दावतें भी उड़ाई।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : amarujala
500 व 1000 के नोट बंदी के कारण आठ नवंबर को जब एटीएम ने काम करना बंद कर दिया तो किशोर और पैसे नहीं निकाल पाया।
विज्ञापन
7 of 8
इसी दौरान जब किशोर की मां ने अपना एकाउंट चैक किया तो एकाउंट से 4 लाख 70 हजार की रकम गायब देख माथा ठनका। घर में जब इस बात की चर्चा हुई तो पूरा प्रकरण खुल कर सामने आया।
किशोर की मां राजकीय विद्यालय में शिक्षिका है। मां की ओर से इस मामले की पुलिस में शिकायत भी की गई। लेकिन तीनों किशोरों के नाबालिग होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि किशोरों की काउंसिलिंग की जा रही है।