फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मंदिर में शादी करने वालों की संवर जाती है जिंदगी, यहीं हुआ शिव-पार्वती विवाह

Mon, 06 Feb 2017 06:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
triyuginarayan temple
उत्तराखंड के इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां शादी करने वाले जोड़े की जिंदगी संवर जाती है। इसी मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। आज भी इनकी शादी की निशानियां यहां मौजूद हैं।
विज्ञापन

2 of 8
kavita kaushik - फोटो : AmarUjala
इस मंदिर की मान्यता को देखते हुए यहां कई सितारे यहां परिणय सूत्र में बंध चुके हैं। अभी पिछले दिनों एफआईआर सीरियल में चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री कविता कौशिक ने यहीं शादी रचाई थी।
विज्ञापन

3 of 8
त्र‌िर्युगी नारायण
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में त्रियुगी नारायण मंदिर स्थित है। भगवान व‌िष्‍णु और देवी लक्ष्मी के इस मंदिर को श‌िव पार्वती के व‌िवाह स्थल के रूप में जाना जाता है।

4 of 8
Triyugi Narayan - फोटो : AmarUjala
इस विवाह में भगवान विष्णु ने पार्वती के भाई की भूमिका निभाते हुए उन सभी रीत‌ियों को न‌िभाया जो एक भाई अपनी बहन के व‌िवाह में करता है। कहते हैं इसी कुंड में स्नान करके भगवान व‌िष्‍णु ने व‌िवाह संस्कार में भाग ल‌िया था।
विज्ञापन

5 of 8
Triyugi Narayan - फोटो : AmarUjala
श‌िव पार्वती के व‌िवाह में ब्रह्माजी पुरोह‌ित बने थे। यह है वह स्‍थान जहां पर भगवान श‌िव और पार्वती व‌िवाह के समय बैठे थे।
विज्ञापन

6 of 8
त्र‌ियुगी नारायण मंद‌िर
भगवान श‌िव को व‌िवाह में उपहार स्वरूप एक गाय म‌िली थी। इस स्तंभ के बारे में मान्यता है कि यह वही स्तंभ है, जिससे उस गाय को बांधा गया था।
विज्ञापन

7 of 8
Triyugi Narayan - फोटो : AmarUjala
व‌िवाह में शाम‌िल होने पहले ब्रह्माजी ने ज‌िस कुंड में स्‍नान क‌िया था वह ब्रह्मकुंड यह है। तीर्थयात्री इस कुंड में स्नान करके ब्रह्माजी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
Triyugi Narayan - फोटो : AmarUjala
त्रियुगी नारायण मंद‌िर की इस अखंड धुन‌ी के चारों ओर भगवान श‌िव ने पार्वती के संग फेरे ल‌िए थे। आज भी इस कुंड में अग्न‌ि को जीव‌ित रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें