मसूरी की वादियों में बर्फबारी का मजा लेने पहुंचे लोगों के साथ कुछ ऐसा हुआ कि अपने पैरों पर खड़े भी नहीं हो सके। दरअसल, बर्फबारी का लुत्फ उठाने मसूरी पहुंचे पर्यटक कभी फिसलन के चलते कभी रैलिंग के सहारे चले तो कभी एक दूसरे साथी को सहारा लेकर खड़े हुए। बर्फबारी से सड़कों पर हुई फिसलन पर कई लोग रपट भी गई। कुछ को चोटें भी आई। इस दौरान सबसे अधिक परेशानी नन्हे बच्चों के साथ आई। माता- पिता अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ बर्फबारी का मजा लेने पहुंचे, लेकिन उनके लिए यह सजा बन गई। सड़कों पर फिसलते लोग एक दूसरे को देखकर हंसी से लोटपोट भी होते है। हंसी आए भी क्यों न आखिर नजारा ही कुछ ऐसा था।