फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें: कैसे खेत में काम करते अधेड़ को खा गया बाघ, मुंह से आवाज तक नहीं निकली

Sun, 12 Nov 2017 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
1 of 7
tiger attack
गन्ने के खेत में घास काटने गए एक मजदूर को देख घात लगाए बैठे बाघ ने इस तरह से उसे अपना निवाला बना लिया कि उसकी आवाज भी नहीं निकली। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन

2 of 7
tiger
गन्ने के खेत में घास काटने गए एक मजदूर पर बाघ ने हमला कर दिया और उसे उठाकर पास के खेत में ले गया। साथी मजदूर ने उसे गायब देख ग्रामीणों के साथ खोजबीन की तो पास वाले गन्ने के खेत में उसका शव लहूलुहान पड़ा था। इससे गांव में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

3 of 7
tiger
बाघ पकड़ने के लिए वन विभाग, पुलिस ने गांव में डेरा डाल दिया है। एसडीएम ने मौका मुआयना कर वन विभाग को गांव के लोगों की सुरक्षा, बाघ को ट्रैप करने के लिए कैमरे लगाने के निर्देश दिए।

4 of 7
tiger
कैलाश नदी के तट पर बसे तुर्कातिसौर गांव का निवासी शकूर अहमद (48) पुत्र मो. शफी मजदूरी करता था। शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे शकूर अपने पड़ोसी मो. रफीक के साथ घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित जरनैल सिंह के गन्ने के खेत में घास काटने गया। शकूर, रफीक खेत में ही कुछ ही दूरी पर घाट काट रहे थे। इसी बीच गुरवचन सिंह के बराबर वाले गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने शकूर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

5 of 7
tiger
बाघ का हमला इतना जबरदस्त था कि शकूर शोर भी नहीं कर सका और बाघ उसे घसीटते हुए गुरवचन के खेत में ले गया। रफीक ने जब आवाज लगाई तो शकूर का जवाब न मिला। उसने तुरंत उसके घर पहुंचकर परिजनों को बताया तो परिजन गांव के अन्य लोगों के साथ उसकी तलाश में जुट गए।
विज्ञापन

6 of 7
tiger
शकूर का शव गुरवचन के खेत पड़ा मिला। यह देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई और परिजनों में भी कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और बाराकोली के रेंजर प्रदीप कुमार धौलखंडी, एसडीएम विनोद कुमार को बाघ के हमले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वनकर्मियों ने घटनास्थल पर तलाशी अभियान चलाया और बाघ के पंजों के निशान लिए। एसडीएम विनोद कुमार ने एसडीओ वन प्रकाश चंद्र आर्य से फोन पर वार्ता कर गांव में निगरानी रखने और बाघ को ट्रैप करने के उपकरण लगाने को कहा। कोतवाल बीएस भाकुनी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें