पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी की बात कबूल करते हुए अपने दो साथियों प्रकाश कुमार निवासी गांव खेमपुर केलाखेड़ा और संजू निवासी गांव गुमसानी का नाम भी बताए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तरसेम के घर से छह लाख रुपये के साथ एक तमंचा, प्रकाश के पास से चाकू और संजू से आलानकब बरामद किया। इधर, इस घटना के कारण मंगलवार को दिन भर बैंक बंद रहा। टीम में प्रभारी कोतवाल आयुष अग्रवाल, एसएसआई सुशील कुमार, एसआई पंकज जोशी, दिनेश भट्ट, दीपक जोशी, विपिन पांथरी, बालकृष्ण, रवि प्रताव, यतेंद्र रावत, मुनब्बर अली, विक्रांत कुमार आदि थे।