फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट में अंतिम संस्कार छोड़ अचानक भागने लगे लोग,कोई नदी में कूदा तो कोई सड़क पर भागा और फिर...

Thu, 03 May 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देवप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
shamshan
श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। लेकिन तभी अचानक लोग वहां से भागने लगे। इसके बाद जो हुआ उससे लोग सदमे में आ गए।

 
विज्ञापन

2 of 5
bees
बुजुर्ग महिला की अंत्येष्टि में गए लोगों पर श्मशान घाट में मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इस हमले से अफरा-तफरी मच गई। किसी ने नदी में डुबकी मारकर जान बचाई तो किसी ने वाहनों के अंदर बैठकर। मधुमक्खियों ने 27 लोगों को डंक मार कर घायल कर दिया। घायलों को सामुदायिक चिकित्सालय देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
सजवाण कांडाधार की 70 वर्षीय काली देवी का मंगलवार को निधन हो गया था। गांव के लोग उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए भागीरथी नदी के बेताल शिला श्मशान घाट पर ले गए थे। चिता पर जैसे ही आग लगी, अचानक भारी संख्या में मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला बोल दिया।  
 

4 of 5
मधुमक्खियों से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। कोई नदी के पानी में भागा, तो कोई सड़क की ओर, लेकिन मधुमक्खियों ने पीछा नहीं छोड़ा। मधुमक्खियों ने डंक मारकर लोगों को बेहाल कर दिया। लोग किसी तरह अपने वाहनों से सीधे सीएचसी देवप्रयाग पहुंचे। अस्पताल के चिकित्सक डा. सतीश कुमार ने बताया कि 27 लोगों को मधुमक्खियों ने काटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hospital
सभी घायलों का उपचार चल रहा है। दो लोगों को मधुमक्खियों ने काफी डंक मारे हैं। सभी घायलों के शरीर से डंक निकाल कर उन्हें इंजेक्शन व दवाइयां दे दी गई हैं। मधुमक्खियों से बचकर नदी में छुपने के चक्कर में 20 लोगों के मोबाइल फोन भी पानी से खराब हो गए। ग्रामीण लाल सिंह ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले से लोगों को जलती चिता को छोड़कर भागना पड़ा। जो लोग ठीक थे, उन्होंने बाद में आकर अंतिम संस्कार की क्रिया पूरी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें