पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शुक्रवार शाम मंदाल नदी में बहे छात्र का शव राजस्व पुलिस ने शनिवार सुबह बरामद कर लिया है। शव का कोटद्वार में पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। छात्र के नदी में बहने से हुई मौत से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
student drowned
- फोटो : AmarUjala
रिखणीखाल के बरई गांव निवासी विशाल कुमार (16) पुत्र विनोद कुमार शुक्रवार शाम रिखणीखाल से गांव लौटते समय रास्ते में मंदाल नदी पार करते समय तेज धारा में बह गया था। मृतक छात्र बसड़ा के निकट स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोबरियासार में दसवीं का छात्र था।
विज्ञापन
3 of 5
student drowned
- फोटो : AmarUjala
वह रिखणीखाल में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए अन्य छात्र-छात्राओं के साथ गया था। शुक्रवार को प्रतियोगितायें संपन्न होने के बाद वह तीन अन्य छात्रों के साथ घर लौट रहा था। घर से चंद फासले पर चांदपुर महादेव के निकट वह घर जाने के लिए नदी पार कर रहा था कि मंदाल नदी में बह गया।
4 of 5
student drowned
- फोटो : अमरउजाला
शनिवार सुबह राजस्व पुलिस और ग्रामीणों ने पूरी नदी खंगाली। छात्र का शव गांव से करीब आधा किमी नीचे नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला। क्षेत्रीय विधायक दिलीप रावत, तहसीलदार शालिनी मौर्य, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी समेत जनप्रतिनिधियों ने घटना पर शोक जताया है।
तिलमसैण निवासी लक्ष्मीनारायण सिंह, अमडांडा के रमेश चंद्र, बरई के मनवर सिंह ने घटना को स्कूल प्रशासन की लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने गए बच्चों को उनके घर तक छोड़ना चाहिए था। ग्रामीणों ने इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।