फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि की छत पर चढ़े छात्र, प्राचार्य कक्ष में तोड़फोड़ के बाद पुलिस से हुई झड़प

Fri, 02 Aug 2019 10:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
1 of 6
छात्रों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर कैंपस को अतिक्रमणमुक्त कराने और कैंपस में प्रवक्ताओं की तैनाती आदि मांगों के लिए तीन दिनों से धरना दे रहे छात्रों ने गुरुवार को परिसर में जमकर हंगामा काटा। आक्रोशित छात्रों ने प्राचार्य कक्ष में तोड़फोड़ की। इस दौरान छात्रों की पुलिस जवानों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। एसडीएम बुसरा अंसारी के शुक्रवार से कैंपस का सीमांकन कार्य शुरू करने के आश्वासन पर छात्र शांत हुए। 
विज्ञापन

2 of 6
छात्रों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
कैंपस परिसर में धरना दे रहे छात्रों ने बृहस्पतिवार को आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे छात्र संघ अध्यक्ष अमित मिश्रा, सचिव दिव्या नेगी, मनोज सिंह, सौरभ भाटिया और अन्य छात्र प्रशासनिक भवन की छत तक जाने वाली सीढ़ी के दरवाजे का ताला तोड़कर छत पर चढ़ गए। जिला प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए उन्होंने  छत से कूदने की धमकी दी। इसी दौरान कुछ छात्र-छात्राएं महाविद्यालय गेट पर एकत्रित हुए और चमोली-गोपेश्वर मार्ग पर सांकेतिक जाम लगा दिया। 
विज्ञापन

3 of 6
छात्रों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
छात्रों के तेवर देख महाविद्यालय प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। प्रभारी प्राचार्य डा. एमके उनियाल ने इसकी सूचना जिला प्रशासन और विवि कुलपति प्रो. यूएस रावत को दी। करीब एक घंटे बाद साढ़े बारह बजे एसडीएम बुसरा अंसारी और पुलिस उपाधीक्षक मिथलेश कुमार व पीडी जोशी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से जाम खोलने की बात कहते हुए उन्हें वार्ता के लिए प्राचार्य कक्ष में बुलाया। आक्रोशित छात्र छत से उतर कर अन्य छात्रों के साथ प्राचार्य कक्ष में पहुंचे। 

4 of 6
छात्रों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने प्राचार्य कक्ष में तोड़फोड़ शुरू कर दी। प्राचार्य कक्ष के बाहर लगाए गए फूलों के गमले भी तोड़ दिए। प्रवक्ताओं ने भी छात्रों को समझाया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों से हुई वार्ता में छात्रों ने महाविद्यालय के चारों ओर हुए अतिक्रमण को चिह्नित कर उसके ध्वस्तीकरण की मांग उठाई। एसडीएम ने शुक्रवार से कैंपस के चारों ओर से सीमांकन कार्य शुरू करने का छात्रों को आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
छात्रों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी प्राचार्य डा. एमके उनियाल ने कहा कि कैंपस में प्रवक्ताओं की तैनाती सहित नए विषयों के संचालन संबंधी छात्रों की मांग से निदेशालय को अवगत करा दिया गया है। छात्रों ने ऐलान किया कि महाविद्यालय की चहारदीवारी के निर्माण और अतिक्रमण पूरी तरह से हटने के बाद ही क्रमिक धरना स्थगित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छात्रों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि एक अगस्त से बीए और बीएससी प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू होनी थी। उत्साहित छात्र-छात्राएं भी सुबह दस बजे महाविद्यालय में अपने कक्षों में बैठ गए थे, लेकिन पढ़ाई शुरू होनेे के एक घंटे बाद ही परिसर में आंदोलनरत छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कक्षाओं का संचालन बंद करवा दिया गया। इस प्रकार पहले दिन ही प्रथम वर्ष के छात्रों की पढ़ाई हंगामे की भेंट चढ़ गई। प्रभारी प्राचार्य डा. एमके उनियाल ने कहा कि छात्रों की ओर से महाविद्यालय में की गई तोड़फोड़ चिंताजनक है। छात्रों से इसका जवाब मांगा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें